गायक दुर्गा रंगीला ने किसानों के संघर्ष की हिमायत

कमालपुर टोल प्लाजा पर किसानों के लगाए धरने के वीरवार को 16 वें दिन प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक दुर्गा रंगीला ने शिरकत कर किसानों के संघर्ष की हिमायत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:55 AM (IST)
गायक दुर्गा रंगीला ने किसानों के संघर्ष की हिमायत
गायक दुर्गा रंगीला ने किसानों के संघर्ष की हिमायत

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: कमालपुर टोल प्लाजा पर किसानों के लगाए धरने के वीरवार को 16 वें दिन प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक दुर्गा रंगीला ने शिरकत कर किसानों के संघर्ष की हिमायत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास किए गए खेती सुधार कानून किसी के भी हित में नहीं हैं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह हर समय किसानों के साथ खड़े होंगे। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन जिला रूपनगर के प्रधान मेजर सिंह मांगट,सेवामुक्त मंडी अधिकारी रणधीर सिंह गिल, किसान नेता प्रगट सिंह रोलूमाजरा, अमनदीप सिंह मांगट, शैलर मालिक एसोसिएशन के नेता मनजीत सिंह कंग, किसान नेता गुरमेल सिंह बाड़ा ने कहा कि आज देश का किसान मुश्किल घड़ी में है। अगर आज एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध न किया, तो आने वाली पीढ़ी हमें कोसने लगेगी। हमारे देश की खेती पर समूह व्यापार और देश की आर्थिकता निर्भर करती है। इस मौके पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर गोगी गिल झल्लियां, दर्शन सिंह गिला, बलबीर सिंह गिला, सुखदेव सिंह, गुड्डू बालसंडा, जग्गी बाबा भक्कूमाजरा, हरिदर सिंह ढिल्लों, ठेकेदार प्रितपाल सिंह गोगा भी मौजूद थे। वहीं संत बाबा मान सिंह पिहोवेवाले, संत बाबा मोहन सिंह पिहोवे वालों के आदेश पर रोजाना सेवादार भाई सुर्जन सिंह, इकबाल सिंह गिल, कर्म सिंह और गुरप्रीत सिंह धरने में बैठे किसानों के लिए लंगर की सेवा निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी