गांव रोलूमाजरा में किसान जागरूकता कैंप लगाया

जैविक खेती को उत्साहित करने के लिए पंजाब एग्री एक्सपोर्ट निगम लिमिटेड ने गांव रोलूमाजरा में जागरूकता कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 03:29 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:25 PM (IST)
गांव रोलूमाजरा में किसान जागरूकता कैंप लगाया
गांव रोलूमाजरा में किसान जागरूकता कैंप लगाया

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: जैविक खेती को उत्साहित करने के लिए पंजाब एग्री एक्सपोर्ट निगम लिमिटेड ने गांव रोलूमाजरा में जागरूकता कैंप लगाया। इसमें पंजाब एग्रो के जिला सुपरवाइजर सतविदर सिंह ने किसानों से जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तकनीकी सहायता की मुफ्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए किसान भाइयों को इसका लाभ उठाने के बारे में अपील की। इस दौरान कोमलप्रीत सिंह (बागवानी विकास अफसर) ने किसानों को बागबानी विभाग की दी जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में भी जानकार दी । उन्होंने किसानों को पोषण माह अधीन घरेलू बगीची के लाभ समझाते हुए बीज की किट भी दीं। कैंप में पहुंचे 10 से अधिक किसानों ने पंजाब एग्रो से जैविक खेती के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाई। इस दौरान दौरान पंजाब एग्रो से जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह और किसान रसपिदर सिंह शेरपुर कलां, सुलखण सिंह भगत, सज्जन सिंह रोलूमाजर, पूर्व सरपंच मेवा सिंह, गुरदित्त सिंह संधू, गुरतेज सिंह रुड़की हीरां व कमलजीत सिंह अमराली भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी