दिल्ली जा रहे किसानों के जत्थे का टोल प्लाजा पर किया स्वागत

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली ने फैसला लिया है कि जब तक दिल्ली में लोकसभा का सेशन चलेगा तब तक संयुक्त किसान मोर्चो के नेता जत्थे के रूप में गिरफ्तारियां देने के लिए वहां पर वालंटियर के तौर पर पेश होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 04:46 PM (IST)
दिल्ली जा रहे किसानों के जत्थे का टोल प्लाजा पर किया स्वागत
दिल्ली जा रहे किसानों के जत्थे का टोल प्लाजा पर किया स्वागत

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली ने फैसला लिया है कि जब तक दिल्ली में लोकसभा का सेशन चलेगा, तब तक संयुक्त किसान मोर्चो के नेता जत्थे के रूप में गिरफ्तारियां देने के लिए वहां पर वालंटियर के तौर पर पेश होंगे। इसी कड़ी के तहत श्री आनंदपुर साहिब से कुल हिद किसान सभा का पहला जत्था तख्त श्री केसगढ़ साहिब से अरदास के उपरांत दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसका भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब ने नक्कियां टोल प्लाजा पर स्वागत किया। दिल्ली में जाने वाले जत्थे के सदस्यों में सुरजीत सिंह ढेर, इंद्रजीत सिंह फौजी, बलजिदर सिंह, प्यारा सिंह, बिक्कर सिंह मोठापुर, बलदेव सिंह अटवाल, तेजिदर सिंह का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कनवीनर शमशेर सिंह शेर ने कहा कि 26 जुलाई को दूसरा जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। इस मौके पर बाबा जसमीत सिंह, जैमल सिंह भड़ी, जसपाल सिंह, शेर सिंह, चरनजीत सिंह, हरमेश सिंह, मास्टर हरदयाल सिंह, प्रितपाल सिंह, सोहन सिंह निक्कूवाल, निर्मल सिंह सूरेवाल, धर्म सिंह, सेठी शर्मा, जसपाल सिंह, लक्की ढेर, रघबीर सिंह हरीवाल व अनूप सिंह घटीवाल भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी