29 को टोल प्लाजा बहरामपुर पर करेंगे चक्का जाम

संयुक्त किसान मोर्चे से संबंधित जत्थेबंदियों की बैठक टोल प्लाजा बहरामपुर पर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:35 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:16 PM (IST)
29 को टोल प्लाजा बहरामपुर पर करेंगे चक्का जाम
29 को टोल प्लाजा बहरामपुर पर करेंगे चक्का जाम

जागरण संवाददाता, रूपनगर: संयुक्त किसान मोर्चे से संबंधित जत्थेबंदियों की बैठक टोल प्लाजा बहरामपुर पर हुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के 27 सितंबर को भारत बंद संबंधी विचार कर खराब मौसम को ध्यान में फैसला किया कि टोल प्लाजा बहरामपुर में धरने वाली जगह पर ही जाम लगाकर यातायात जाम किया जाएगा। किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे ने भारत बंद का आह्वान केंद्र के पास किए कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किया है। जाम सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे तक लगाया जाएगा। किसानों ने अकाली दल द्वारा किसान नेताओं खिलाफ किए जा रहे झूठ प्रचार को बेबुनियाद बताते कहा कि अकाली दल बादल बीजेपी को खुश करने के लिए किसान नेताओं को बदनाम कर रहा है। इस मौके पर कुलविदर सिंह पंजोला जिला प्रधान बीकेयू खोसा, अमनदीप सिंह मजदूर किसान मोर्चा, कुलविदर सिंह जिला प्रधान बीकेयू सिद्धूपुर, दलजीत सिंह गिल जिला महासचिव बीकेयू चड़ूनी, रविदर सिंह चैड़ियां कुलविदर सिंह भागोमाजरा, अमृतपाल सिंह, रघुबीर सिंह पंजोला, परमिदर सिंह काला, सज्जन सिंह, रघुबीर सिंह बूरमाजरा, गुलजार सिंह, हरबंस सिंह ब्राह्मणमाजरा, गुरमीत सिंह, दीदार सिंह फूल व सरबजीत चाहल के मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी