बैठक में भारत बंद की कामयाबी के लिए मंथन किया

अनाज मंडी में सयुंक्त किसान मोर्चा ब्लाक चमकौर साहिब की बैठक जिला कन्वीनर आढ़ती मेजर सिंह मांगट की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:18 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:18 PM (IST)
बैठक में भारत बंद की कामयाबी के लिए मंथन किया
बैठक में भारत बंद की कामयाबी के लिए मंथन किया

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: अनाज मंडी में सयुंक्त किसान मोर्चा ब्लाक चमकौर साहिब की बैठक जिला कन्वीनर आढ़ती मेजर सिंह मांगट की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न किसान जत्थेबंदियों, मुलाजिम जत्थेबंदियों, निर्माण मिस्त्री यूनियन और अन्य जत्थेबंदियों के नेता शामिल हुए। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चो के 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सयुंक्त किसान मोर्चे के नेताओं ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक इलाके के सभी व्यापारिक अदारे बंद रखने, स्थानीय नहर सरहिद के पुल पर यातायात जाम करने और 24 सितंबर को बाजारों में रैली निकाली जाएगी। नेताओं ने व्यापार मंडल, किसान, मजदूर और सभी वर्गों से इसमें सहयोग देने की मांग की । इस मौके पर में चरन सिंह मुंडिया जिला प्रधान भाकियू (लक्खोवाल), तलविदर सिंह उपाध्यक्ष भाकियू(कादियां) पंजाब, हरिदर सिंह सलोमाजरा, इकबाल सिंह चमकौर साहिब, अमनदीप सिंह मांगट, बलदेव सिंह हाफिजाबाद, करनैल सिंह रसीदपुर, जतिदर सिंह गोगी झल्लियां कलां, शेर सिंह कोटली, जगपाल सिंह खेड़ी सलाबतपुर, अमरजीत सिंह, हरनाम सिंह कीड़ी, वीरू सलोमाजरा, वरिदर सिंह गगों, लखवीर सिंह महतोत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी