मंत्री चन्नी की कोठी के समक्ष किसानों ने प्रदर्शन कर ढोलणमाजरा रोड किया जाम

मोरिडा और आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में मिल्क प्लांट मोहाली के साथ जुड़े दूध उत्पादक और किसान गुरुद्वारा शहीदगंज मोरिडा में एकत्र हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 05:17 AM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 05:17 AM (IST)
मंत्री चन्नी की कोठी के समक्ष किसानों ने प्रदर्शन कर ढोलणमाजरा रोड किया जाम
मंत्री चन्नी की कोठी के समक्ष किसानों ने प्रदर्शन कर ढोलणमाजरा रोड किया जाम

संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा और आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में मिल्क प्लांट मोहाली के साथ जुड़े दूध उत्पादक और किसान गुरुद्वारा शहीदगंज मोरिडा में एकत्र हुए। उन्होंने मिल्क प्लांट मोहाली के निदेशकों के हुए चुनाव में धक्केशाही का जमकर विरोध कर कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की कोठी के सामने प्रदर्शन किया। किसान कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारे लगाते हुए ढोलणमाजरा रोड पर पहुंचे जहां पुलिस ने मंत्री चन्नी के घर के आगे बेरिकेडिंग की थी। इस पर किसानों व दूध उत्पादकों ने ढोलणमाजरा चौक में आधा घंटा जाम लगा दिया।

इस मौके पर दूध उत्पादकों के अलावा इलाके की समूची किसान जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चन्नी आने वाले विधानसभा चुनावों में नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के राज्य उप प्रधान मेहर सिंह थेड़ी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने छोटे-छोटे चुनावों में दखलंदाजी कर इलाके में पार्टीबाजी पैदा की है, जिसका वह जोरदार विरोध करते रहेंगे। इस मौके परमिदर सिंह चलाकी पूर्व चेयरमैन मिल्क प्लांट मोहाली ने कहा कि हमारे लोगों ने जो कैबिनेट मंत्री चन्नी को ताकत बख्शी है, उसका वह दुरुपयोग कर रहे हैं। मिल्क प्लांट मोहाली के निदेशक के चुनाव में जिन उम्मीदवारों के आवेदन रद किए हैं, उसका समूचे इलाके में रोष है। इस दौरान किसानों ने सर्वसम्मति के साथ चार प्रस्ताव भी पास किए गए, जिनमें सबसे जरूरी प्रस्ताव के मुताबिक फैसला लिया गया कि कैबिनेट मंत्री चन्नी का हलके के हरेक गांव में पहुंचने पर काली झंडियों के साथ विरोध किया जाएगा। इस मौके मलकीत सिंह थेड़ी, जुगराज सिंह मानखेड़ी, दलजीत सिंह चलाकी , अमनदीप सिंह मांगट, अमृतपाल सिंह, सुरमुख सिंह बाबा, कुलविदर सिंह, गुरमेल सिंह बाड़ा, कुलविदर सिंह पंजोला, रेशम सिंह बडाली, टहल सिंह डूमछेड़ी, बारा सिंह, परमजीत सिंह, केहर सिंह अमराली, केवल सिंह, मेजर सिंह ओइंद, महिदर सिंह रौणी, कुलवंत सिंह, दविदर सिंह, मलकीत सिंह, बलविदर सिंह चक्कलां, बलबीर सिंह, सुखदीप सिंह, हरमनजीत सिंह सहेड़ी, बहादुर सिंह कलारां व हरचंद सिंह कजौली भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी