कमालपुर टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 100वें दिन में पहुंचा

चमकौर साहिब- रूपनगर मार्ग पर गांव कमालपुर टोल प्लाजा पर खेती सुधार कानूनों के विरोध में जारी किसानों का धरना शुक्रवार को 100वें दिन में प्रवेश कर गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:56 PM (IST)
कमालपुर टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 100वें दिन में पहुंचा
कमालपुर टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 100वें दिन में पहुंचा

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: चमकौर साहिब- रूपनगर मार्ग पर गांव कमालपुर टोल प्लाजा पर खेती सुधार कानूनों के विरोध में जारी किसानों का धरना शुक्रवार को 100वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान किसानों ने इन कानूनों को रद करने की मांग कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने के दौरान भाकियू के जिला सरपरस्त प्रगट सिंह रोलूमाजरा, बाबा दर्शन सिंह झल्लियां काल,जतिदर सिंह गोगी गिल झल्लियां कला, गुरमुख सिंह दुल्चीमाजरा, बलजीत सिंह घोला पूर्व सरपंच झल्लियां कला, गुरदीप सिंह राजी पूर्व सरपंच भक्कूमाजरा ने कहा कि यह कानून सिर्फ कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। इनके विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। इसके बाद भी केंद्र ने किसानों के हक में कोई फैसला नहीं लिया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर गज्जन सिंह पूर्व पंच, रणजीत सिंह कमालपुर, मास्टर हरपाल सिंह पाली खेड़ी, सुरमुख सिंह गिल, गुरमीत सिंह पिरोजपुर, जग्गी सिंह खेड़ी, मोहन सिंह कमालपुर, गुरजिदर सिंह गोगी रायपुर बेट, दर्शन सिंह खेड़ी व बलदेव सिंह भी उपस्थित थे। ट्रैक्टर मार्च में पंजाब के व्यापारी वर्ग सहित आम लोग भी करेंगे शिरकत: पुरी संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: केंद्र के पास किए खेती सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए 26 जनवरी को दिल्ली में निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च में पंजाब के व्यापारी वर्ग सहित आम लोग भी शिरकत करेंगे। जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मुनीश पुरी और व्यापारी वर्ग के नेता एमएच इंटरप्राइज के एमडी चौधरी पवन चौहान ने कहा पंजाब का व्यापारी वर्ग किसानों के साथ खड़ा है। ट्रैक्टर मार्च मे शामिल होने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान अपने हक के खातिर दो माह से दिल्ली में डटे हुए है, मगर केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। इन कानूनों को रद करवाने के लिए भारत के किसान एकजुट है। उन्होंने कहा कि जब किसान इन कानूनों को नहीं चाहते हैं, तो सरकार को अपनी जिद छोड़कर बिना शर्त इन्हें रद करना चाहिए। केंद्र सरकार किसानी मामले का समाधान करने के बजाय किसानों को डराने के लिए ईडी के नोटिस भिजवा रही है। इस मौके पर उनके साथ सुनील कुमार व पवन कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी