लखीमपुर घटना के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर यूपी के लखीमपुर की दुखदायी घटना के विरोध में डीसी दफ्तर रूपनगर समक्ष जिलेभर से आए किसान व मजदूरों ने प्रदर्शन किया जोकि सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 05:20 PM (IST)
लखीमपुर घटना के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर घटना के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रूपनगर: संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर यूपी के लखीमपुर की दुखदायी घटना के विरोध में डीसी दफ्तर रूपनगर समक्ष जिलेभर से आए किसान व मजदूरों ने प्रदर्शन किया, जोकि सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चला। इस मौके किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की सरपरस्ती में किसानों के संघर्ष को कुचलने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने खूनी कांड के आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रपति को एक मांगपत्र डीसी के माध्यम से भेजा गया। इस मौके पर जगदीश लाल रूपनगर, इकबाल सिंह चैड़ियां, हरप्रीत सिंह बसंत, इकबाल सिंह चमकौर साहिब, तरलोचन सिंह आनंदपुर साहिब, वीर सिंह बड़वा, जरनैल सिंह पटवारी, परविदर सिंह अलीपुर, जगदीप कौर ढक्की, भुपिदर सिंह, परविदर चैड़ियां, गुरचरन सिंह प्रेमीमाजरा, सीनियर किसान नेता कामरेड दलीप सिंह घनौला, प्रगट सिंह रौलूमाजरा, जिदू लुबाना, सरबजीत कौर बड़वा, रेशम सिंह बडाली, बलविदर सिंह आनंदपुर साहिब, गुरमेल सिंह बाड़ा व सतनाम सिंह सोही भी मौजूद थे। इनके अलावा पवन कुमार , बलविदर सिंह आनंदपुर साहिब, गुरनायब सिंह जैतेवाल, गुरनाम सिंह जस्सड़ा, बहादुर सिंह ढंगराली, मनजीत सिंह खानपुर, परमजीत सिंह अमराली, जगमनदीप सिंह पड़ी, मोहन सिंह बहादुरपुर, हरदेव सिंह खेड़ी, जैमल सिंह भड़ी, हरमिदर सिंह ब्राह्मणमाजार, कैप्टन गुरबचन सिंह, रोहत कुमार, अशोक कुमार, दविदर सरथली सहित सतनाम सिंह व कुलविदर सिंह पंजोला ने भी धरने में हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी