मंदिर को सैनिटाइज करने पहुंचे भाजपा नेता, किसानों के विरोध पर भागे

केंद्र सरकार के पास किए गए खेती कानूनों के बाद प्रदेश में भाजपा का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 01:48 AM (IST)
मंदिर को सैनिटाइज करने पहुंचे भाजपा नेता, किसानों के विरोध पर भागे
मंदिर को सैनिटाइज करने पहुंचे भाजपा नेता, किसानों के विरोध पर भागे

जागरण टीम, रूपनगर, कीरतपुर साहिब: केंद्र सरकार के पास किए गए खेती कानूनों के बाद प्रदेश में भाजपा का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। कीरतपुर साहिब में शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा इकाई की टीम के मंदिर को सैनिटाइज करने को रोकने के लिए बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हो गए। इसकी भनक लगते ही पुलिस विभाग ने पुलिस बल मौके पर भेज दिया। हालाकि उन्होंने किसानों को भाजपा वर्करों के नजदीक नहीं जाने दिया, लेकिन एक समय माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि किसान लगातार नारेबाजी करते हुए भाजपा वर्करों का घेराव करने लग गए। शुक्रवार को पुरातन शीतला माता मंदिर को सैनिटाइजर करने के लिए जिला रूपनगर भाजपा अध्यक्ष जतिदर सिंह अठवाल, भाजपा के हलका आनंदपुर साहिब के इंचार्ज परमिदर शर्मा, केके बेदी, रजनीश जोशी के अलावा और भाजपा वर्कर पहुंच गए। किसानों को इसकी पहले से सूचना थी और मौके पर किसानों ने आकर भाजपा नेताओं व वर्करों का जबरदस्त विरोध किया। किसान यूनियन आनंदपुर साहिब से सेठी शर्मा, धर्म सिंह, शमशेर सिंह शेरा, जगजीत सिंह, हिमांशु टंडन, तेजवीर सिंह जगीरदार, मनिदर सिंह साहिब ने मौके पर पहुंचकर भाजपा के वर्करों के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे दी कि माहौल खराब करने वाले भाजपा समर्थकों को यहां से चलता किया जाए अन्यथा माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा समर्थक लगातार ड्रामेबाजी कर रहे हैं। महामारी को करीबन डेढ़ साल हो गया, पर लोगों की मदद करने के बजाय मास्क बांटकर ड्रामेबाजी कर रहे हैं। शीतला माता मंदिर को सैनिटाइजर करने का भी केवल माहौल खराब करने का उद्देश्य था, जबकि मंदिर को सेनिटाइजर करने के लिए सभा व अन्य समाजसेवी संस्थाएं मौजूद हैं। इसके अलावा नगर पंचायत भी सैनिटाइज कर रही है। मंदिर से नहीं निकले भाजपाई, तो की नारेबाजी वहीं स्थिति को संभालने के लिए मौके पर डीएसपी यूसी चावला, आनंदपुर साहिब के डीएसपी रमिदर सिंह काहलों , कीरतपुर साहिब के थाना प्रभारी सनी खन्ना भारी पुलिस सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रोग्राम रद करने की अपील की। इस दौरान पहले तो किसान शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जब भाजपा कार्यकर्ता मंदिर से काफी देर नहीं निकले, तो किसानों ने आगे बढ़कर केंद्र सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद आनन-फानन में भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना काफिला कीरतपुर साहिब से भगाना पड़ा।

chat bot
आपका साथी