आनंदपुर साहिब में 23वें पहुंची किसानों की भूख हड़ताल

खेती सुधार कानूनों के विरोध में आनंदपुर साहिब में जारी किसानों की भूख हड़ताल शुक्रवार को 23वें में पहुंच गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 02:38 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 02:38 AM (IST)
आनंदपुर साहिब में 23वें पहुंची किसानों की भूख हड़ताल
आनंदपुर साहिब में 23वें पहुंची किसानों की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: खेती सुधार कानूनों के विरोध में आनंदपुर साहिब में जारी किसानों की भूख हड़ताल शुक्रवार को 23वें में पहुंच गई। हड़ताल पर बैठे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इन कानूनों को गलत बताया। भूख हड़ताल पर वीर सिंह प्रधान शिरोमणि भक्त रविदास धर्मशाला कमेटी मोहल्ला करौली वाला, अजीत सिंह, मास्टर रविदर सिंह, बाबा पूर्ण सिंह व गुरमीत सिंह बैठे। इस मौके पर पूर्व हेड ग्रंथी सुखविदर सिंह व गुरप्रीत सिंह कथावाचक मनजिदर सिंह बराड़ ने कहा कि यदि किसानों को यह कानून पसंद नहीं हैं, तो केंद्र को बिना देरी किए इन्हें रद कर देना चाहिए। इस मौके तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह, तख्त केसगढ़ साहिब एवं श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मनजीत सिंह, एसजीपीसी मेंबर प्रिसिपल सुरिदर सिंह, भाई हरसिमरन सिंह, गुरविदर सिंह भुल्लर, प्रेम सिंह व जसविदर सिंह पाल सिह आदि भी उपस्थित थे। 94वें दिन में पहुंचा कमालपुर टोल प्लाजा पर जारी किसानों का धरना संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: चमकौर साहिब - रूपनगर मार्ग और कमालपुर टोल प्लाजा पर किसानों का खेती सुधार कानूनों के खिलाफ लगाया धरना शुक्रवार को 94वें दिन में पहुंच गया। इस दौरान किसान नेताओं ने धरने पर बैठे किसानों को 26 जनवरी को दिल्ली में किए जाने वाले मार्च में शिरकत करने के लिए लामबंद किया। किसान नेता प्रगट सिंह रोलूमाजरा, चरन सिंह मुंडिया, परमिदर सिंह चलाकी, अमनदीप सिंह मांगट, गुरमेल सिंह बाड़ा, गुरनाम सिंह जस्सड़ा, जतिदर सिंह गोगी गिल झल्लियां कलां, अमरजीत सिंह माहलां व अमरिदर सिंह माहलां ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों को खत्म करने पर तुली है। इसके अलावा केंद्र की एजेंसियां इस आंदोलन को किसी तरह बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं, जिनका किसान अपने हक लेकर जवाब देंगे। इस मौके पर गुरमुख सिंह दुलचीमाजरा, बाबा दर्शन सिंह झल्लियां कलां, सेवामुक्त एसडीओ जगदीश लाल, संदीप सिंह जस्सड़ा, बलविदर सिंह संगत, मास्टर गुरमेल सिंह झल्लियां, बलजीत सिंह गिल पूर्व समिति मेंबर, ज्ञानी रुलदा सिंह, गज्जन सिंह, रणधीर सिंह गिल, बग्गा सिंह, कुलदीप सिंह शांतपुर, घोला कमालपुर, नंबरदार अमरीक सिंह व गुरमीत सिंह पिरोजपुर भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी