दिल्ली जत्था भेजेगा किरती किसान मोर्चा

रूपनगर के गुरुद्वारा बाबा सतनाम सिंह परिसर में किरती किसान मोर्चा की ब्लाक स्तरीय बैठक जगदीप कौर ढक्की की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:13 PM (IST)
दिल्ली जत्था भेजेगा किरती किसान मोर्चा
दिल्ली जत्था भेजेगा किरती किसान मोर्चा

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के गुरुद्वारा बाबा सतनाम सिंह परिसर में किरती किसान मोर्चा की ब्लाक स्तरीय बैठक जगदीप कौर ढक्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोर्चे के नेता कुलवंत सिंह सैनी तथा पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) के नेता जगमनदीप सिंह पड़ी भी शामिल हुए।

बैठक में सबसे पहले 21 मई को एक जत्था दिल्ली में चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए भेजने के बारे फैसला लिया गया। इसके बाद कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि किरती किसान यूनियन रूपनगर ने दिल्ली के कुंडली बार्डर पर अपना दफ्तर खोल दिया गया है, जहां महिलाओं के रहने का पक्का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि लिए गए फैसले के अनुसार मोर्चे की तरफ से हर सप्ताह दिल्ली के लिए जत्थे भेजे जाया करेंगे, जिसका आगाज 21 मई से होगा। बैठक में फैसला लिया गया कि धान की बिजाई 10 जून से शुरू होने जा रही है, इसलिए आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों में बैठक कर लोगों को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पीएसयू नेता जगमनदीप सिंह पड़ी ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने संबंधी केंद्र सरकार किसानों से कोई बातचीत नहीं कर रही है। इससे स्पष्ट है कि किसानों का आंदोलन लंबा चलेगा। बैठक में हरियाणा में किसानों पर पुलिस के किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई। इस मौके जरनैल सिंह मगरोड सहित गुरिदर सिंह सलोरा, सरपंच राजिदर सिंह खानपुर, सफी खान खानपुर, हरपाल कौर ढक्की, निरवैर सिंह, कैप्टन जीएस ढिल्लों बहरामपुर, गुरविदर सिंह सीहोंमाजरा, अवतार सिंह माणकमाजरा, सतविदर सिंह मगरोड, बाबा हरदीप सिंह तथा अन्य किसान नेता भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी