जब तक कृषि सुधार कानून रद नहीं होते, किसानों का संघर्ष जारी रहेगा

संयुक्त किसान मोर्चो के नेता और हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चडूनी बुधवार को जिले के गांव चैड़ियां में किसान नेता और जाट महासभा रूपनगर के जिला प्रधान जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां के घर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:40 PM (IST)
जब तक कृषि सुधार कानून रद नहीं होते, किसानों का  संघर्ष जारी रहेगा
जब तक कृषि सुधार कानून रद नहीं होते, किसानों का संघर्ष जारी रहेगा

जागरण संवाददाता, रूपनगर: संयुक्त किसान मोर्चो के नेता और हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चडूनी बुधवार को जिले के गांव चैड़ियां में किसान नेता और जाट महासभा रूपनगर के जिला प्रधान जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां के घर पहुंचे। इस मौके गांव की पंचायत और गणमान्यों ने उनका स्वागत किया गया। जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां ने उनको किरपान व सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान चड़ूनी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों को रद नहीं करती, किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह किसानी संघर्ष का ही नतीजा है कि पश्चिम बंगाल और अन्य तीन राज्यों में भाजपा को चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है। आने वाले समय में भी जहां भी विधानसभा चुनाव होंगे, वहां पर भाजपा का विरोध किया जाएगा। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से या किसी भी किसान जत्थेबंदी की तरफ से किसानी पार्टी बनाने से साफ मना किया। इस पर उन्होंने कहा कि हमारा पहला काम कृषि कानूनों को रद करवाना है। उन्होंने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार भी पंजाब के किसानों के साथ धक्का करती है या मामले दर्ज करती है, तो उसका भी विरोध किया जाएगा। इस मौके बलजिदर सिंह, हरबंस सिंह बन्नमाजरा, हरमेश बैंस, कुलदीप सिंह मोड़ी, हरप्रीत बिल्ला, अमित गौतम, काका मार्शल, अमरीक सिंह बरनाला, सतनाम सिंह सरपंच, कुलवंत कौर सरपंच, जसबीर सिंह, पूर्व सरपंच जैलदार अवतार सिंह व कुलदीप सिंह पंच भी मौजूद थे। इनके अलावा कमलजीत सिंह पंच, परमजीत कौर पंच, रुपिदर कौर पंच, जसमेर कौर पंच, जगदीप सिंह गोनी, नंबरदार बलविदर सिंह, नंबरदार दर्शन सिंह, लाभ सिंह, रुपिदर सिंह, बलजिदर सिह व डा बलविदर सिंह ने भी भाकियू प्रधान का यहां का दौरा करने पर धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी