भारत माला परियोजना के तहत जमीनों का मिले सही मुआवजा : सतनाम सिंह

रोड संघर्ष कमेटी के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह और सचिव जसविदर सिंह बालंसडा द्वारा गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब मोरिडा में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 04:34 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 04:34 PM (IST)
भारत माला परियोजना के तहत जमीनों का मिले सही मुआवजा : सतनाम सिंह
भारत माला परियोजना के तहत जमीनों का मिले सही मुआवजा : सतनाम सिंह

संवाद सूत्र, मोरिडा: रोड संघर्ष कमेटी के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह और सचिव जसविदर सिंह बालंसडा द्वारा गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब मोरिडा में बैठक की। इसमें किसानों की जमीनों में से केंद्र सरकार द्वारा भारत माला परियोजना तहत निकाली जा रही सड़कों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत माला परियोजना तहत किसानों की जमीनों को कौड़ियों के भाव में हड़पने की तैयारियां कर रही है। इस योजना अधीन पंजाबभर की करीब 25 हजार एकड़ जमीन आती है, जिससे दो लाख किसान प्रभावित होंगे। केंद्र सरकार द्वारा किसानों की जमीनों का बहुत कम भाव दिया जा रहा है। इसको लेकर वह पिछले आठ माह से अधिक समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीनों को एक्वायर कर देने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की बनती है, जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कई बार बातचीत की। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार द्वारा एक्वायर की जमीनों का वाजिब भाव दिया जाए। इस मौके पर गुरमुख सिंह गोपालपुर,जतिदर सिंह सहेड़ी, तरलोचन सिंह भूरड़े, रणधीर सिंह काईनौर, कमल सिंह गोपालपुर, सतविदर सिंह मकड़ौना, गुरतेज सिंह काईनौर, हरप्रीत सिंह घड़ूआ, मनप्रीत सिंह मकड़ौना, जगतार सिंह मानखेड़ी, मनदीप सिंह डेहर, गुरदीप सिंह गधराम, मोहन सिंह कोटली, रविदर सिंह सौलरा, बलविदर सिंह, रणजोध सिंह मकड़ौना, दर्शन सिंह कोटली उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी