एक्वायर जमीन का सही मुआवजा दिलाएं सीएम: आप

आम आदमी पार्टी हलका चमकौर साहिब के हलका इंचार्ज डा. चरनजीत सिंह की अगुआई में आप वालंटियरों की बैठक मोरिडा दफ्तर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 03:21 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 03:21 PM (IST)
एक्वायर जमीन का सही मुआवजा दिलाएं सीएम: आप
एक्वायर जमीन का सही मुआवजा दिलाएं सीएम: आप

संवाद सूत्र, मोरिडा: आम आदमी पार्टी हलका चमकौर साहिब के हलका इंचार्ज डा. चरनजीत सिंह की अगुआई में आप वालंटियरों की बैठक मोरिडा दफ्तर में हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा एनएच के लिए एक्वायर की जा रही किसानों की जमीनों के बारे में विचार किया गया। आप नेता डा. चरनजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार भारत माला परियोजना के अंतर्गत पंजाब क्षेत्र में से हाईवे निकालने की तैयारियां कर रही है। इसमें चमकौर साहिब क्षेत्र के 52 गांव आएंगे। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किसानों की जमीन बर्बाद न होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार एक साजिश के अंतर्गत किसानों की जमीनें एक्वायर कर किसानों को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब डा. चरणजीत सिंह मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसलिए अब वह केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर उन्हें जमीन के सही दाम दिलाएं। इस मौके पर सिकंदर सिंह सहेड़ी ब्लाक प्रधान और दफ्तर इंचार्ज मोरिडा, एनपी राणा, करमजीत सिंह सर्किल इंचार्ज, गुरमीत सिंह समाना खुर्द, रजिदर सिंह चक्कलां संयुक्त सचिव पंजाब, कमल सिंह गोपालपुर सोशल मीडिया इंचार्ज, प्रह्लाद सिंह ढंगराली जिला प्रधान पूर्व फौजी विग, बलविदर सिंह, वार्ड इंचार्ज नवदीप सिंह, कुलदीप सिंह मंडेर वार्ड इंचार्ज, जसविदर सिंह रसूलपुर, अवतार सिंह छिब्बर, महिदर सिंह मंडेर, संदीप सिंह व काका सिंह वालंटियर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी