कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसानों ने कमालपुर टोल प्लाजा पर अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहन सड़कों पर खड़े कर पेट्रो पदार्थो की कीमतों में वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 08:37 PM (IST)
कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार
कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसानों ने कमालपुर टोल प्लाजा पर अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहन सड़कों पर खड़े कर पेट्रो पदार्थो की कीमतों में वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छू रही कीमतों के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार है। इस मौके पर प्रसिद्ध रंग कर्मी गुरप्रीत कौर भंगू, भारतीय किसान यूनियन (लक्खेवाल) के जिला प्रधान चरन सिंह मुंडिया, आढ़ती एसोसिएशन से मनजीत सिंह कंग, कादिया के राज्य नेता तलविदर सिंह गग्गे, जिला महासचिव धरमिदर सिंह भंगू भूरड़े, लक्खेवाल के ब्लाक प्रधान हरिदर सिंह काका जटाणा, हरिदर सिंह सल्लोमाजरा, जिदू खोखरां, जिदर सिंह संधूआ ने कहा कि जग्गी भंगू भूरड़े, जसवीर सिंह जटाणा, मेहर सिंह, सुरजीत सिंह, हरिदर सिंह, निर्मल सिंह, कमलजीत सिंह, चरन सिंह व जगीर सिंह भी उपस्थित थे। स्टाफ की पदोन्नति कर खाली पदों को जल्द भरा जाए: धीमान जागरण संवाददाता, नंगल: नंगल आइटीआइ में वीरवार को कर्मचारियों ने पंजाब सरकार की ओर से लागू किए गए छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरुद्ध प्रदर्शन किया। आइटीआइ इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर किए विरोध प्रदर्शन में स्थानीय यूनिट के प्रधान राकेश कुमार धीमान व अन्य ने वेतन आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की आइटीआइ में काम कर रहे स्टाफ की पदोन्नति कर रिक्त पड़े इंस्ट्रक्टर के पदों को जल्द भरा जाए। इस मौके पर यूनियन के सदस्य मनोज कुमार, गुरदीप कुमार, दिलबाग सिंह, अजय कुमार, बलविदर कुमार, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, जगजीत सिंह, नरोत्तम लाल, अश्विनी कुमार, मलकीत सिंह, सुखविदर सिंह, चरण सिंह, महेंद्र कौर, मनप्रीत सिंह व विजय कुमार आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी