कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र के खिलाफ निकाला गुबार

ंयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के खेती सुधार कानूनों के विरोध में सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब और कुल हिद किसान सभा ने रेलवे फाटक अगमपुर के पास रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:35 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र के खिलाफ निकाला गुबार
कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र के खिलाफ निकाला गुबार

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के खेती सुधार कानूनों के विरोध में सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब और कुल हिद किसान सभा ने रेलवे फाटक अगमपुर के पास रैली निकाली। इस दौरान सभी छोटे बड़े शहर मुकम्मल तौर पर बंद रहे। रैली में सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानूनों को रद करने की मांग की रैली में भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब के प्रधान शमशेर सिंह शेरा, महासचिव जैमल सिंह भड़ी, सीनियर उपाध्यक्ष जसपाल सिंह ढाहे, सुरजीत सिंह ढेर कुल हिद किसान सभा उपाध्यक्ष, मास्टर हरदयाल सिंह, सोहन सिंह निक्कूवाल , मनजीत सिंह, डा. अच्छर शर्मा, ओंकार सिंह मजारी , अजीत सिंह, निर्मल सिंह सूरेवाल व कैप्टन तिरलोचन सिंह भी शामिल हुए। इनके अलावा कैप्टन गुरनाम सिंह, नरिदर सिंह महरौली, प्रीतम सिंह मजारा, निर्मल सिंह नंगली, चरनजीत सिंह, प्रितपाल सिंह नंगल, बलवीर सिंह ब्रह्मपुर, सोहन सिंह बंगा, हरमिदर सिंह लमलैहड़ी, सतनाम सिंह, दविदर सिंह नंगली, मेजर सिंह, कैप्टन चन्नण सिंह, कैप्टन कुलवंत सिंह भलाण, गुरप्रीत सिंह बबलू, रणवीर सिंह , जोगिदर सिंह, अवतार सिंह दसग्राईं व कुलदीप सिंह खानपुर ने भी रैली में हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी