आंखों के फ्री कैंप में 350 मरीजों की जांच की
आंखों के फ्री कैंप में 350 मरीजों की जांच की
यूथ वेलफेर क्लब द्वारा राम भवन मोरिडा में ग्रेवाल आई अस्पताल चंडीगढ़ के सहयोग से मुफ्त आंखों का कैंप लगाया गया जिसमें मरीजों की आंखों की जांच की
Publish Date:Mon, 21 Oct 2019 09:22 PM (IST) Author: Jagran
संवाद सूत्र, मोरिडा : यूथ वेलफेर क्लब द्वारा राम भवन मोरिडा में ग्रेवाल आई अस्पताल चंडीगढ़ के सहयोग से मुफ्त आंखों का कैंप लगाया गया जिसमें मरीजों की आंखों की जांच की गई। इस कैंप का उद्घाटन कांग्रेस कमेटी जिला रूपनगर के पूर्व प्रधान महासचिव पंजाब विजय शर्मा टिकू ने किया। कैंप इंचार्ज डॉ. जोगिदर सिंह बावा ने बताया कि डॉ. सरताज सिंह की टीम ने 350 मरीजों की आंखों की जांच की जिनमें यूथ वैलफेयर क्लब के सहयोगी से 150 मरीजों की आंखों में मुफ्त लैंस डाले जाएंगे। इस मौके डॉ. निर्मल धीमान, कामरेड काका राम, सती, स्त्रमा, विजय अरोड़ा, कुमार गौरव, अजय शर्मा, अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह रहील आदि उपस्थित थे।