पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्घांजलि देकर किया गया याद

नंगल देश की पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस वर्करों ने भावभीनी श्रद्घांजलि देकर उन्हें याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:15 AM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्घांजलि देकर किया गया याद
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्घांजलि देकर किया गया याद

जागरण संवाददाता, नंगल: देश की पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस वर्करों ने भावभीनी श्रद्घांजलि देकर उन्हें याद किया। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह के आई ब्लाक स्थित पार्टी कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस के प्रधान संजय साहनी के नेतृत्व में स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन भेंट करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संजय साहनी ने कहा कि उनकी शहादत को सदैव याद रखा जाएगा। सभी ने यह संकल्प दोहराया कि देश की तरक्की व अमन शांति के लिए लगातार सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के डा. रविंद्र दीवान, सुरेंद्र सिंह पम्मा, अशोक सैनी, अशोक पुरी, राजी खन्ना, प्रताप सिंह, कपूर सिंह, पूर्व पार्षदा अंजु बाला, इंदु बाला, रोजी शर्मा, विद्या सागर, डा. सोमदत्त पाठक, बलराम शर्मा, राकेश नैय्यर, अनिल राणा, बीआर सागर, राजन साहनी, तरसेम सहोता, तरसेम मट्टू आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी