मुख्य अभियंता की पदोन्नति मिलने पर इंजी. मोहन सिंह को किया सम्मानित

नंगल भाखड़ा नंगल पनबिजली परियोजना के एसइ हेडक्वार्टर इंजी. मोहन सिंह को पंजाब सिंचाई विभाग की ओर से मुख्य अभियंता की पदोन्नति देने के बाद शुक्रवार को बीबीएमबी आल इंप्लाइज यूनियन ने उन्हें सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:22 AM (IST)
मुख्य अभियंता की पदोन्नति मिलने पर इंजी. मोहन सिंह को किया सम्मानित
मुख्य अभियंता की पदोन्नति मिलने पर इंजी. मोहन सिंह को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, नंगल: भाखड़ा नंगल पनबिजली परियोजना के एसइ हेडक्वार्टर इंजी. मोहन सिंह को पंजाब सिंचाई विभाग की ओर से मुख्य अभियंता की पदोन्नति देने के बाद शुक्रवार को बीबीएमबी आल इंप्लाइज यूनियन ने उन्हें सम्मानित किया। यूनियन के प्रधान हरपाल राणा ने नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इंजी. मोहन सिंह एक योग्य व मेहनती अधिकारी हैं, जिन्होंने लंबे समय तक बीबीएमबी के विभिन्न मंडलों में भी सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं। उन्हें मुख्य अभियंता बनाए जाने को लेकर कर्मचारियों में खुशी है। इस मौके पर रिटायर्ड एसडीओ रेशम सिंह, सुपरिटेंडेंट गुरबख्श चौधरी, विवेक द्विवेदी, भगवान सिंह, विनोद कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, दर्शन सोनी, विनय कुमार, गुरदीप सिंह व नरेश कुमार आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी