कांग्रेस की अनदेखी से विकास में पिछड़े गांव व शहर: चीमा

शिअद व बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन 2022 के चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर पंजाब की सत्ता में वापसी करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:49 PM (IST)
कांग्रेस की अनदेखी से विकास में पिछड़े गांव व शहर: चीमा
कांग्रेस की अनदेखी से विकास में पिछड़े गांव व शहर: चीमा

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: शिअद व बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन 2022 के चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर पंजाब की सत्ता में वापसी करेगा। यह बातें पूर्व शिक्षामंत्री पंजाब व शिअद के मुख्य वक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कलवां, नलहोटी ऊपरली, समुंदड़िया व प्लाटा गांवों में शिअद व बसपा के कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि शिअद सरकार समय प्रकाश सिंह बादल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों को दिल खोलकर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इससे क्षेत्र के अधिकतर गांवों के विकास कार्य काफी हद तक पूरे हो चुके हैं, लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने किसी भी प्रकार के विकास कार्य नहीं करवाए। यहां तक कि गांवों के विकास के लिए पंचायतों को एक पैसे की भी ग्रांट जारी नहीं की। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोग कांग्रेस का चलता करना चाहते हैं। इस मौके पर सर्कल प्रधान सतनाम सिंह, बसपा के जिलाध्यक्ष रामपाल अबियाणा, मास्टर मोहन सिंह, यूथ प्रधान संदीप कलवां, कर्म सिंह, बीबी बलजिदर कौर, संजीव कुमार, सुरजीत काहलों, हरमेश ठोडा, राम कृष्ण प्लाटा, भगत राम बैंस व संसार चंद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी