चन्नी को सीएम बनाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार

कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री के पद की चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपी गई जिम्मेदारी को लेकर हिमाचल के लोगों में भी खुशी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:15 PM (IST)
चन्नी को सीएम बनाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार
चन्नी को सीएम बनाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार

जागरण संवाददाता, नंगल: कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री के पद की चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपी गई जिम्मेदारी को लेकर हिमाचल के लोगों में भी खुशी है। सोमवार को चरणजीत चन्नी के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद बाबू जगजीवन राम अखिल भारतीय समता आंदोलन पंजाब व हिमाचल इकाई के पदाधिकारियों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया है। संगठन के पंजाब व हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डा. केआर आर्य व अन्य पदाधिकारियों दीपक आर्य, डा. शकुंतला आर्य, रमन राणा आदि ने कहा कि जमीनी स्तर से जुड़े व गरीबों की भावना को भलीभांति समझने वाले चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से लोगों में खुशी का वातावरण है। डा. केआर आर्य ने कहा कि भारत सरकार की पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत के मार्गदर्शन में समता आंदोलन समाज सेवा के साथ समरसता का वातावरण पैदा करने के लिए वचनबद्धता से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी से जल्द मीरा कुमार के साथ भेंटवार्ता कर उन्हें पंजाब व पंजाबियों के हितों से जुड़े ऐसे सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे पंजाब की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ कांग्रेस पार्टी का भी जनाधार बढ़ेगा। उनके मुख्यमंत्री बनने से हर वर्ग विशेषकर सामाजिक समानता, उत्थान व न्याय पूर्ण व्यवस्था के पक्षधर प्रबुद्ध जागरूक लोगों में खुशी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि चन्नी एक सुलझे हुए इंसान है। उन्हें राजनीति का काफी लंबा अनुभव है। इसलिए उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस और भी बुलंदियों को छुएगी और आने वाले चुनावों में भी पार्टी को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

chat bot
आपका साथी