शाम सात से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर रोक

डीसी सोनाली गिरी ने कंबाइन से धान की कटाई करने का समय निश्चित कर दिया है ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 03:24 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 03:24 PM (IST)
शाम सात से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर रोक
शाम सात से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर रोक

संवाद सहयोगी, रूपनगर: डीसी सोनाली गिरी ने कंबाइन से धान की कटाई करने का समय निश्चित कर दिया है । शाम सात बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान की कटाई पर रोक लगाई गई है। उन्होंने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि रात के वक्त ओस पड़ती है, जिसके चलते रात को अगर धान की कंबाइन से कटाई की जाए, तो ऐसी धान में निर्धारित मापदंडों से अधिक नमी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए धान की कटाई का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम सात बजे तक निर्धारित किया है। अगर कोई कंबाइन शाम सात से सुबह दस बजे के बीच धान की कटाई करते पकड़ी जाती है, तो उसे जब्त किया जाएग। 19 नवंबर तक यह आदेश लागू रहेंगे।

chat bot
आपका साथी