लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहले बनें वोटर

भारतीय चुनाव कमीशन के दिशा- निर्देशों पर सरकारी कालेज में राष्ट्रीय वोटर दिवस पर जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:38 PM (IST)
लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहले बनें वोटर
लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहले बनें वोटर

संवाद सहयोगी, रूपनगर: भारतीय चुनाव कमीशन के दिशा- निर्देशों पर सरकारी कालेज में राष्ट्रीय वोटर दिवस पर जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस आयोजन में डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी सोनाली गिरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना सबसे जरूरी है। अगर किसी ने अभी तक अपनी वोट नहीं बनवाई, तो उसे पहल के आधार पर अपनी वोट बनवा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश पूरे विश्व का सबसे बड़ा व सबसे सफल लोकतंत्र है। हमारे लोकतंत्र में कुछ कमियां जरूर हैं, जोकि बाहर से नहीं आई बल्कि हमारे भीतर से ही पैदा हुई हैं। कुछ लोग हैं, जो घटिया राजनीतिक स्वार्थ के चलते लोगों को धर्म, जाति व वर्गों में बांटते हुए केवल वोटें हासिल कर लोकतंत्र को कमजोर बनाने का कारण बनते हैं। युवा पीढ़ी को ऐसे स्वार्थी तत्वों से सतर्क रहना चाहिए। जो लोग वोट के अधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें यह जरूर विचार करना चाहिए कि लोकतंत्र में एक- एक वोट अहमियत रखती है। इसी के साथ लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। आयोजन के दौरान जिले की स्वीप प्रेरक जैसमीन कौर तथा गोल्ड मेडलिस्ट राइफल शूटर खुशी सैनी ने राष्ट्रीय वोटर दिवस पर भाषण भी दिया। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने स्वीप मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान डीसी ने वोटर सूचियों के संशोधन कार्य दौरान सराहनीय कारगुजारी दिखाने वाले बेस्ट एआरओ सहित बेस्ट नोडल अफसर, बीएलओ तथा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी