अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन लालपुरा को सम्मानित किया

जिले के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कमीशन भारत सरकार का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाए जाने पर जिल के के भाजपाइयों में खुशी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:26 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:26 PM (IST)
अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन लालपुरा को सम्मानित किया
अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन लालपुरा को सम्मानित किया

संवाद सहयोगी, रूपनगर: जिले के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कमीशन भारत सरकार का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाए जाने पर जिल के के भाजपाइयों में खुशी है। जिला भाजपाध्यक्ष जतिदर सिंह अठवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने दिल्ली में लालपुरा को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी। भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं जिला भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मड़कन ने भी प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की तरफ से इकबाल सिंह लालपुरा को सम्मानित किया है। इस मौके आइटी प्रकोष्ठ पंजाब के सह प्रभारी प्रतीकर आहलुवालिया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल खमेड़ा, भाजपा रूपनगर मंडल के अध्यक्ष हरमिदरपाल सिंह आहलुवालिया, नंगल मंडल के अध्यक्ष राजेश चौधरी, गोहलनी मंडल के अध्यक्ष कनवर पोसवाल, मुकेश नड्डा, युवा मोर्चा अध्यक्ष डा. जीवन, सुभाष ऐरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पुरी, महेश कालिया, झज्ज मंडल के अध्यक्ष छिदरपाल पोसवाल, राकेश शर्मा पम्मी, शाम सुंदर पराशर तथा अनिल शर्मा आदि विशेष रूप से शामिल थे।

chat bot
आपका साथी