मैगजीन सैनी संसार के 39वें अंक का विमोचन

रूपनगर की समाजसेवी संस्था काका राम सैनी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय सैनी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 04:09 PM (IST)
मैगजीन सैनी संसार के 39वें अंक का विमोचन
मैगजीन सैनी संसार के 39वें अंक का विमोचन

संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर की समाजसेवी संस्था काका राम सैनी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय सैनी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के मैगजीन का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में डीसी सोनाली गिरी जहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई वहीं पीएसपीसीएल के मुख्य अभियंता सतविदर सिंह ने समागम ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मास्क पहनकर और शारीरिक दूरी के दायरे में रहते हुए आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के तिमाही मैगजीन सैनी संसार के 39वें अंक का डीसी सोनाली गिरी व मुख्य अभियंता सतविदर सिंह ने संयुक्त रूप से विमोचन किया।

इस दौरान डीसी ने संस्था के इस तिमाही मैगजीन को सामाजिक चेतना का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि मैगजीन के माध्यम से आम लोगों को जीवन में मार्गदर्शन करने वाला साहित्य उपलब्ध करवाना बड़ा सराहनीय कार्य है जोकि इस समाज सेवी संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हर तीन माह इस मैगजीन को लगातार कामयाबी से निकालने के लिए संस्था का हर सदस्य बधाई का पात्र है। इसी प्रकार मुख्य अभियंता सतविदर सिंह ने काका राम सैनी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले जनहित के कार्यो की सराहना की तथा संस्था के सारे सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने अपनी तरफ से संस्था को दस हजार रुपये का अनुदान भी दिया। कार्यक्रम के समापन से पहले ट्रस्ट के चेयरमैन डा. अजमेर सिंह सहित पीआरओ राजिदर सैनी सारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी