नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गाइडलाइन का पालन कर फहराया जाएगा तिरंगा

नंगल इलाके में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार सभी कार्यक्रम सादे ढंग से कोविड 19 के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किए जा रहे हैं यानि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा केवल राष्ट्र ध्वज ही फहराए जाएंगे। इलाके में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:26 PM (IST)
नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गाइडलाइन का पालन कर फहराया जाएगा तिरंगा
नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गाइडलाइन का पालन कर फहराया जाएगा तिरंगा

जागरण संवाददाता, नंगल : नंगल इलाके में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार सभी कार्यक्रम सादे ढंग से कोविड 19 के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किए जा रहे हैं यानि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा, केवल राष्ट्र ध्वज ही फहराए जाएंगे। इलाके में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए जा चुके हैं।

शहर में लड़कों के सरकारी सीसे स्कूल में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में तहसीलदार सुरेंद्र पाल सुबह नौ बजे राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज के अनुसार भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड की ओर से चीफ आफिस के सक्षम स्वाधीनता दिवस पर भाखड़ा बांध के मुख्य अभियंता इंजी. कमलजीत सिंह सुबह 9.1 बजे राष्ट्र ध्वज फहराएंगे।

कांगड़ा वेलफेयर सोसायटी की ओर से भी सोसायटी प्रधान सोहन लाल शर्मा के भव्य कार्यक्रम कांगड़ा मैदान नजदीक पहाड़ी मार्केट में आयोजित किया जाएगा जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी तिरंगा फहराएंगे। नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड नंगल इकाई की ओर से एनएफएल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर जीएम एवं प्रभारी राकेश कुमार मार्कन राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक की ओर से रीक्रिएशन सेंटर डीडी ब्लॉक में कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष सुखदेव सिंह राष्ट्र ध्वज फहराएंगे।

chat bot
आपका साथी