कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लुधियाना- चंडीगढ मार्ग पर बुधवार को एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 10:21 PM (IST)
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संवाद सूत्र, मोरिडा: लुधियाना- चंडीगढ मार्ग पर बुधवार को एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मोरिडा पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआइ सुरिदर सिंह ने बताया कि राकेश कुमार वासी वार्ड नंबर 12 मोरिडा ने बताया कि उसके चाचा का लड़का दीपक भटनागर मोरिडा से खरड़ जा रहा था। इस दौरान जब वह लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग के पास एक फैक्ट्री के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार कार पीबी(12 एडी 5731) के चालक ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दीपक की मौके पर मौत हो गई। मोरिडा पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बिना मास्क पहने 15 लोगों के चालान काटे संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: कीरतपुर साहिब पुलिस ने पातालपुरी साहिब चौक में वाहनों की जांच कर बिना मास्क यात्रा कर रहे 15 लोगों के चालान काटे। डीएसपी रमिदर सिंह काहलों ने कहा कि कोविड 19 महामारी के नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए बिना मास्क के सफर कर रहे लोगों के चालान किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की। साढे पांच लाख की ठगी मारने के आरोप में दंपती पर केस संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा थाना सिटी पुलिस ने पार्टनरशिप के काम में साढे़ पांच लाख की ठगी मारने के आरोप में पति- पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ सुरिदर सिंह ने बताया कि रमन कुमार वासी मोरिडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पंकज कुमार व उसकी पत्नी अलका अग्निहोत्री वासी वार्ड नंबर आठ मोरिडा से पार्टनरशिप में एक दुकान रेलवे रोड मोरिडा में की थी। इसी दौरान पति- पत्नी ने मिलीभगत से उससे साढे़ पांच लाख की ठगी मार ली। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर मोरिडा पुलिस ने आरोपित पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी