सीपीआइएम ने किया सीएए का विरोध

सीपीआइएम ने संविधान बचाओ देश बचाओ के तहत शहर में रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM (IST)
सीपीआइएम ने किया सीएए का विरोध
सीपीआइएम ने किया सीएए का विरोध

जागरण संवाददाता, नंगल: सीपीआइएम ने शनिवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान बचाओ देश बचाओ के तहत शहर में रोष प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रातीय सचिव कामरेड रघुनाथ सिंह की अगुवाई में अड्डा मार्केट से शुरू हुए रोष प्रदर्शन में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। लाल झडों के साथ सब डिवीजन परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कामरेड रघुनाथ ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर व नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के संबंध में जो कानून केंद्र ला रहा है, उससे देशवासियों का भला होने वाला नहीं है। इन कानूनों पर देश की जनता का करोड़ों रुपया खर्च होगा, जिससे निश्चित रूप से जनता से संबंधित कार्यक्रम प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेछ 370 व 35ए को खत्म करके केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। देश के टुकड़े करबेकसूर लोगों को जेलों में बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी जनहित से जुड़े मसलों को लेकर 31 मार्च को चंडीगढ़ में विशाल रैली की जा रही है। इसमें लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह से केंद्र सरकार देश के हित में नहीं, बल्कि देश का अहित करने वाले फैसले ले रही है। रोष प्रदर्शन में गुरदेव सिंह बागी, गीता राम, भजन सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह सैनी, नरदेव शर्मा, सुखदेव सिंह व केवल कृष्ण आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी