कीड़ से मक्की की फसल तबाह, किसानों ने मुआवजे को भरे 20 हजार फार्म

मजदूर किसान मोर्चा रूपनगर के आह्वान पर महाराजा रणजीत सिंह बाग में किसानों ने सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 05:49 PM (IST)
कीड़ से मक्की की फसल तबाह, किसानों ने मुआवजे को भरे 20 हजार फार्म
कीड़ से मक्की की फसल तबाह, किसानों ने मुआवजे को भरे 20 हजार फार्म

जागरण संवाददाता, रूपनगर: मजदूर किसान मोर्चा रूपनगर के आह्वान पर महाराजा रणजीत सिंह बाग में किसानों ने सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मजदूर किसान मोर्चे के नेताओं ने जिले में कीड़े के कारण तबाह हुई फसल के मुआवजे संबंधी फार्म भरकर खेतीबाड़ी दफ्तर रूपनगर के दफ्तर सुपरिटेंडेंट को सौंपे। इस दौरान किसानों ने कहा कि जिले में नूरपुरबेदी, नंगल आनंदपुर साहिब व रूपनगर ब्लाक में बड़े स्तर पर कीड़े ने मक्की की फसल खराब कर दी है। छह बार स्प्रे करने के बाद भी कीड़ा नहीं मरा। किसान नेता वीर सिंह बड़वा ने कहा कि प्रति एकड़ मक्की की फसल का कम से कम बीस हजार रुपये का खर्चा आता है। इसके लिए बीस हजार रुपये की मुआवजे की मांग की गई है। प्रशासन ने यह भी विश्वास दिलाया है कि हम जल्द ही गांवों में गिरदावरी के लिए टीमें भेजेंगे। जो बनता नुकसान है, उसका मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। इस मौके पर अवतार सिंह असालतपुर, दविदर सिंह सरथली, चरनजीत सिंह कंग, दलजीत पाबला, हरविदर कौर चनौली, जगदीप कौर ढक्की, गुरप्रीत सिंह माणकूमजार, जरनैल सिंह मगरोड़, नरेश कांगड़, अशोक कुमार, कुलवेद सिंह जेई, मुलाजिम जत्थेबंदी के नेता बनवारी लाल, गुरमीत सिंह खेड़ी व कमल मूसापुर भी उपस्थित थे। कार्रवाई नहीं हुई तो, एक सितंबर के बाद बड़ा प्रदर्शन उधर मनदीप सिंह बजरूड़ ने बताया कि तकरीबन बीस हजार फार्म खेतीबाड़ी विभाग के अफसर को सौंपे गए हैं। इस मौके पर जत्थे के नेता जगमनदीप सिंह ने कहा कि अगर सरकार द्वारा एक सितंबर तक मुआवजा देने संबंधी ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके बाद बड़े प्रदर्शन का एलान किया जाएगा। स्टेज का संचालन कुलवंत सिंह सैनी ने किया। इस दौरान गुरुद्वारा टिब्बी साहिब के सेवादार बाबा अवतार सिंह ने लंगर भी लगाया गया।

chat bot
आपका साथी