कांट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल को पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन ने दिया समर्थन

पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन नंगल इकाई ने कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के चल रहे संघर्ष को समर्थन देने का एलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:56 PM (IST)
कांट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल को पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन ने दिया समर्थन
कांट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल को पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन ने दिया समर्थन

जागरण संवाददाता, नंगल: पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन नंगल इकाई ने कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के चल रहे संघर्ष को समर्थन देने का एलान किया है। यूनियन के चेयरमैन सुरजीत सिंह व प्रधान मंजीत सिंह ने कहा कि उनका संगठन पूरी तरह से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों के साथ है। एमपी कोठी वाटर सप्लाई में चल रहे धरने में पहुंचे इन नेताओं ने कहा कि संघर्ष का मकसद पूरी तरह से जायज है। सरकार को बिना शर्त कांट्रैक्ट कर्मचारियों को रेगुलर करना चाहिए। यदि सरकार ने इन कर्मचारियों को पक्का नहीं किया , तो उनका संगठन भी चल रहे संघर्ष को सफल बनाने में पूरी ताकत लगाएगा। इस मौके पर बलविदर कुमार ने कहा कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों की चल रही हड़ताल पूरी तरह से सफल है। ऐसे में सरकार को जल्द मांगों को पूरा करना चाहिए। मांग उठाई कि पे कमिशन की रिपोर्ट को लागू किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल करने के अलावा अन्य सभी मांगें जल्द पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य व्यापी संघर्ष के आह्वान पर नौ से 15 अगस्त तक कामकाज पूरी तरह से ठप रख कर हड़ताल की जाएगी। रोष प्रदर्शन में आशीष कुमार, धर्मपाल, ऋषि कुमार, मंगत राम, अमरजीत व रामेश्वर दयाल आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी