कांट्रैक्ट कर्मचारियों व राजस्थान के कामगारों के हक में उठाई आवाज

भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन ( एटक व ऐफी) नंगल ने पीआर आफिस के नजदीक गेट मीटिग करके मांग उठाई कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने तथा अन्य मांगें जल्द पूरी की जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:51 PM (IST)
कांट्रैक्ट कर्मचारियों व राजस्थान के कामगारों के हक में उठाई आवाज
कांट्रैक्ट कर्मचारियों व राजस्थान के कामगारों के हक में उठाई आवाज

जागरण संवाददाता, नंगल: भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन ( एटक व ऐफी) नंगल ने पीआर आफिस के नजदीक गेट मीटिग करके मांग उठाई कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने तथा अन्य मांगें जल्द पूरी की जाएं। अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण व राजस्थान राज्य से आए कर्मचारियों के वेतनमान पर अग्रिम कार्यवाही के लिए उठाई जा रही मांग के बारे बताते हुए युनियन के प्रधान जगतार सिंह ने भी नियमितीकरण के मद्देनजर आवाज बुलंद करते हुए कहा कि कर्मचारियों को नियमित करवाने के लिए कर्मचारियों से एकजुटता का आह्वान किया। यूनियन के महासचिव दीपक कुमार द्विवेदी, सरपरस्त गुरशरण जीत सिंह, उप महासचिव विनोद कुमार सैनी, संयुक्त सचिव कमल कुमार, कार्यालय सचिव नंद किशोर शर्मा ने भी संबोधित किया। आगे की कार्यवाही के लिए कर्मचारियों को अवगत करवा कर उपरोक्त मांगों के समाधान के लिए नियमित कर्मचारियों से सहयोग की अपील की व प्रधान जगतार सिंह को आश्वासन दिया कि मांगों को पूरा करवाने के लिए अगली कार्रवाई करके रणनीति तय कर दी जाएगी ।

chat bot
आपका साथी