सीएम ने नहीं की बैठक, विरोध में नेशनल हाईवे किया जाम

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर मोरिडा सरहिद बाईपास के नजदीक नेशनल हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:46 PM (IST)
सीएम ने नहीं की बैठक, विरोध में नेशनल हाईवे किया जाम
सीएम ने नहीं की बैठक, विरोध में नेशनल हाईवे किया जाम

संवाद सूत्र, मोरिडा: ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर मोरिडा सरहिद बाईपास के नजदीक नेशनल हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चे के नेताओं में वरिदर सिंह मोमी, जगरूप सिंह लहरां, शेर सिंह खन्ना, बलिहार सिंह, गुरविदर सिंह, महिदर सिंह, वरिदर सिंह और सेवक दंदीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब ने ठेका मुलाजिमों से सोमवार सुबह 11 बजे पैनल बैठक करने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने उनसे बैठक नहीं की। इस कारण उन्होंने नेशनल हाईवे पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान 23 अक्टूबर को की जाने वाली रैली संबंधी एकत्रता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ठेका मुलाजिम अपने परिवारों समेत बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करवाने के लिए पंजाब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जब तक मांगें नहीं मानी जातीं , तब तक धरना जारी रहेगा। आउटसोर्सिंग, ठेका प्रणाली, इनलिस्टमैंट, कंपनियों और केंद्रीय स्कीमों में ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने का रास्ता बंद किया जा रहा है। इस मौके पर कुलदीप सिंह बुढ्ढेवाल और जगसीर सिंह भंगू ने बताया कि 23 अक्तूबर को मोरिडा में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी।

chat bot
आपका साथी