स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त संघर्ष कमेटी का गठन किया

सेहत कर्मियों की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय सांझी स्वास्थ्य कर्मी संयुक्त संघर्ष कमेटी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:48 PM (IST)
स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त संघर्ष कमेटी का गठन किया
स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त संघर्ष कमेटी का गठन किया

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : सेहत कर्मियों की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय सांझी स्वास्थ्य कर्मी संयुक्त संघर्ष कमेटी का गठन किया गया। मल्टीपर्पज हेल्थ इंप्लाइज यूनियन रूपनगर के जिला अध्यक्ष सिकंदर सिंह ने बताया कि उक्त संयुक्त कमेटी में हरिदर सिंह भलड़ी, गुरदयाल कौर एवं हरजीत कौर को कंवीनर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही लखविदर सिंह चमकौर साहिब, करनैल सिंह छज्जा, अमरीक सिंह भट्ठल, अवतार सिंह भरतगढ़, तरनजीत कौर, सरबजीत कौर, प्रमिला देवी, सतनाम कौर, जसविदर कौर एवं अमरजीत कौर को अलग-अलग पदों के लिए चुना गया। संयुक्त संघर्ष कमेटी के गठन के दौरान सुखविदर सिंह प्रदेश कमेटी सदस्य एवं रणजीत सिंह रूपनगर भी विशेष तौर पर शामिल हुए। सिकंदर सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय रूपनगर में उक्त संयुक्त कमेटी की जरनल काउंसिल की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को लेकर एक मांग पत्र सिविल सर्जन रूपनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री पंजाब को भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी