सिद्धू ने कांग्रेसियों से बैठक कर जिले की गतिविधियां जानीं

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ब्लाक अध्यक्षों नगर कौंसिल के अध्यक्षों आदि के साथ भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:34 PM (IST)
सिद्धू ने कांग्रेसियों से बैठक कर जिले की गतिविधियां जानीं
सिद्धू ने कांग्रेसियों से बैठक कर जिले की गतिविधियां जानीं

संवाद सहयोगी, रूपनगर : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों, नगर कौंसिल के अध्यक्षों आदि के साथ भेंट की।

चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में हुई इस बैठक में भाग लेकर लौटे कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा. गुरिदर पाल सिंह बिल्ला तथा पूर्व एआइसीसी मेंबर रमेश गोयल ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जहां सुझावों को सुना वहीं जिले की गतिविधियों के बारे में भी जाना। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को भरोसा दिलाया है कि पार्टी में हर वर्कर को सम्मान दिया जाएगा। बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा व सुखविदर सिंह डैनी विशेष रूप से हाजिर थे। उन्होंने बताया कि जिले के जिन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से भेंट की उनमें नगर सुधार ट्रस्ट रूपनगर के चेयरमैन सुखविदर सिंह विस्की सहित नगर कौंसिल नंगल के चेयरमैन संजय साहनी, ओबीसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा. गुरिदर पाल सिंह बिल्ला, पूर्व एआईसीसी मेंबर रमेश गोयल, नगर कौंसिल रूपनगर के अध्यक्ष संजय वर्मा बेले वाले, नगर सुधार ट्रस्ट नंगल के अध्यक्ष राकेश नय्यर, रूपनगर नगर कौंसिल के पार्षद पोमी सोनी, चेयरमैन विजय कुमार टिकू शर्मा, शिव दयाल चौहान, सुरिदर सिंह हरिपुर, अश्वनी शर्मा नूरपुरबेदी, अमरजीत सिंह भुल्लर, इंटक अध्यक्ष सुखदेव सिंह थर्मल, नगर कौंसिल रूपनगर के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक वाही, पूर्व विधायक शमशेर सिंह राए, भाग सिंह, प्रेम सिंह डल्ला, रकाजेश्वर लाली, कश्मीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष आनंदपुर साहिब प्रेम सिंह बासोवाल, राकेश कुमार महलवां, भुपिदर कौर गिल के अलावा जिले के अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी