पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर बाटे लड्डू

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व मेंबर रमेश गोयल के भाई और मालवा से हिदु स्वर्ण वर्ग से संबंधित पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर रूपनगर के कांग्रेस नेताओं व वर्करों ने लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 03:16 PM (IST)
पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर बाटे लड्डू
पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर बाटे लड्डू

जागरण संवाददाता, रूपनगर: आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व मेंबर रमेश गोयल के भाई और मालवा से हिदु स्वर्ण वर्ग से संबंधित पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर रूपनगर के कांग्रेस नेताओं व वर्करों ने लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की है। जेआर सिनेमा रूपनगर में पवन गोयल के भाई रमेश गोयल को बधाई देने पहुंचे कांग्रेसियों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी व राहुल गांधी का धन्यवाद किया। इस मौके रमेश गोयल ने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते कहा कि उनके भाई पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाकर हिदु वर्ग को पार्टी में बनता मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पवन गोयल फरीदकोट जिला योजना कमेटी के चेयरमैन के तौर पर भी सेवाएं निभा रहे हैं। रमेश गोयल ने बताया कि उनका परिवार टकसाली कांग्रेसी है और उनके पिता भगवान दास गोयल पंजाब के फूड एंड सप्लाई मंत्री भी रहे थे। इस मौके नगर सुधार ट्रस्ट रूपनगर के चेयरमैन सुखविदर सिंह विस्की, सीनियर कांग्रेस नेता एंव पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता सुखदेव सिंह, ब्लाक कांग्रेस प्रधान जरनैल सिंह काबड़वाल, पार्षद पोमी सोनी, पार्षद अमरिदर सिंह रीहल, जिला शिकायत निवारण कमेटी मेंबर जगदीश चंद्र काजला, राजेश्वर लाली, अजमेर सिंह कोटला निहंग व धीरज गोयल आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी