कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

रूपनगर के जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस वर्करों ने जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुरिदर सिंह हरीपुर व सिटी कांग्रेस अध्यक्ष सतिदर नागी की अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 11:58 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस वर्करों ने जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुरिदर सिंह हरीपुर व सिटी कांग्रेस अध्यक्ष सतिदर नागी की अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान हरीपुर ने कहा कि आज हर कांग्रेसी को पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि देश के अंदर जितना भी विकास हुआ है, उसमें कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है। देश ने आजादी के बाद कितनी तरक्की की, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज हमारे देश अंदर सुई से लेकर जहाज तक बन रहे हैं। इस मौके अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जो तरक्की प्रदान की, आज उसी तरक्की पर केंद्र सरकार ने ग्रहण लगा दिया है। प्रथम प्रधानमंत्री की सोच ने भाखड़ा डैम जैसे अनेकों डैम बनवाए, जिससे किसानों को पानी मिला व देश के अंदर हरित क्रांति आई । अब आज केंद्र के राज में सब कुछ उल्टा हो रहा है। देश की छवि पूरे विश्व में धूमिल होने लगी है, लेकिन केंद्र सरकार अपने चहेतों को मालामाल कर रही है। केंद्र को खेती सुधार कानूनों को भी जल्द से जल्द रद करना चाहिए। इस मौके पूजा सिक्का, नीलम, जगदीश काजला, राजेश्वर लाली, सुखविदर सिंह, लखवंत सिंह हिरदापुर, अशोक कुमार वोहरा, करम सिंह, काला सिंह, बलबीर सिंह, दीपक कुमार, दीदार सिंह, अमरिदर सिंह, गुरदीप सिंह, अमनदीप सिंह, जरनैल सिंह, करमदीप सिंह, पाल चंद वर्मा, अशोक कुमार दारा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी