पार्टी चिन्ह पर लड़ेंगे नगर कौंसिल चुनाव: चन्नी

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नगर कौंसिल चुनाव के लिए चमकौर साहिब से बनाए गए आब्जर्वर विजय कुमार टिकू और मोरिडा के लिए नियुक्त किए जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां ने कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी समेत गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में माथा टेका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 08:06 PM (IST)
पार्टी चिन्ह पर लड़ेंगे नगर कौंसिल चुनाव: चन्नी
पार्टी चिन्ह पर लड़ेंगे नगर कौंसिल चुनाव: चन्नी

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नगर कौंसिल चुनाव के लिए चमकौर साहिब से बनाए गए आब्जर्वर विजय कुमार टिकू और मोरिडा के लिए नियुक्त किए जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां ने कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी समेत गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में माथा टेका। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार नगर कौंसिल चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है । राज्य में बिना पक्षपात से चुनाव करवाई जाएंगे। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों कि उनकी शह पर प्रशासन उनको वार्डबंदी के नक्शे और सूचियां ही नहीं दे रहा, सब गलत हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चमकौर साहिब में हो रहे अथाह विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे न कि गंदी राजनीति का सहारा लेकर। चुनाव पार्टी के चुनाव निशान पर ही लड़ा जाएगा। चैड़ियां और टिकू ने कहा कि वह अपने अपने हलके में योग उम्मीदवारों का चुनाव करके ही मैदान में उतारेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान शमशेर सिंह भंगू, सरबजीत सिंह काला, सीनियर कांग्रेस नेता हरजिदर सिंह महतोत, दर्शन वर्मा, शमशेर सिंह मंगी, सहायक सचिव रणधीर सिंह बराड़, लवजीत सिंह लाला, कमलजीत सिंह शाह झमलूटी उपस्थित थे।

कीरतपुर साहिब में 11 वार्डों में नगर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप : राणा

जागरण संवाददाता, रूपनगर: कीरतपुर साहिब में नगर पंचायत चुनावों का बिगुल बजने के बाद अंदर खाते विभिन्न पार्टियों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी से विधानसभा हलका आनंदपुर साहिब के पूर्व अध्यक्ष संजीव राणा ने कहा कि कीरतपुर साहिब में चुनावों के दौरान 11 वार्डों से आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के विकास करवाने की नीति से यहां के लोग भी प्रभावित हुए हैं। दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने लोगों के साथ किए गए चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है, जिससे लोग बेहद खफा हैं। इससे पहले अकाली-भाजपा सरकार ने भी पंजाब की जनता को केवल लूटा है।

chat bot
आपका साथी