सीएम चन्नी बोले, पंजाब में भ्रष्टाचार, धक्केशाही और माफिया को खत्म करके राम राज स्थापित करेंगे

जागरण टीम मोरिडा मोरिडा के श्रीराम लीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:50 PM (IST)
सीएम चन्नी बोले, पंजाब में भ्रष्टाचार, धक्केशाही और माफिया को खत्म करके राम राज स्थापित करेंगे
सीएम चन्नी बोले, पंजाब में भ्रष्टाचार, धक्केशाही और माफिया को खत्म करके राम राज स्थापित करेंगे

जागरण टीम, मोरिडा : मोरिडा के श्रीराम लीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह श्रीराम ने रावण का खात्मा करके बदी पर नेकी की जीत हासिल की थी उसी तरह पंजाब में राम राज स्थापित किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि भ्रष्टाचार, धक्केशाही, माफिया जो भी बदी हैं उनका समापन करके रामराज लाएंगे। चन्नी ने लोगों को कहा कि आप सभी मुख्यमंत्री हो। मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं। 'जे हुण विकास च कमी रह गई तां मेरी गलती है, तुहाडी कोई गलती'। चन्नी ने कहा कि मोरिडा शहर में सीवरेज डालने के लिए 42 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट पारित किया जा रहा है।

चन्नी ने किए एलान

चन्नी दशहरा पर्व समागम के स्टेज से एलान किया कि श्री चमकौर साहिब के अस्पताल को 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। मोरिडा में ट्रोमा सेंटर की स्थापना की जाएगी। मोरिडा की तहसील का नया कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। बड़े गांवों बूरमाजरा, बहरामपुर की डिस्पेंसरियों को सीएचसी बनाया जाएगा।

श्रीराम से लिया आर्शीवाद

चन्नी ने श्रीराम लीला मैदान मोरिडा में दशहरा पर्व में रावण दहन से पहले श्रीराम और श्री लक्ष्मण की भूमिका में कलाकारों के पांवों को छूकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान चन्नी ने रावण को अग्नि दी। चन्नी को प्रबंधकों ने तिलक लगाया। श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान एवं मोहाली जिला योजना कमेटी के चेयरमैन विजय शर्मा टिकू और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चन्नी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर राकेश कुमार बग्गा, चरणजीत चन्नी उप चेयरमैन मार्केट कमेटी मोरिडा, जगीर सिंह दुमणा, राजेश सूद, तेज प्रकाश शुक्ला, राजेश गुप्ता टोनी, रामपाल थम्मण, परमजीत कुमार पम्मी, वजीर चंद शर्मा, महिदर सिंह ढिल्लों, दर्शन सिंह संधू, भगवंत सिंह सोढ़ी, कमलजीत रंधावा, अजैव सिंह, करनैल सिंह, सुच्चा राम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी