मेरा भांडा इन्ना वड्डा नीं, जिन्नी चीज मैंनू मिल गई

पंजाब के निर्वाचित मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी शपथ उठाने के बाद सोमवार शाम चमकौर साहिब पहुंचे और गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में माथा टेका। इस मौके पर उनके साथ मनप्रीत सिंह बादल और उनके परिवारिक मेंबर भी मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:22 PM (IST)
मेरा भांडा इन्ना वड्डा नीं, जिन्नी चीज मैंनू मिल गई
मेरा भांडा इन्ना वड्डा नीं, जिन्नी चीज मैंनू मिल गई

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: पंजाब के निर्वाचित मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी शपथ उठाने के बाद सोमवार शाम चमकौर साहिब पहुंचे और गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में माथा टेका। इस मौके पर उनके साथ मनप्रीत सिंह बादल और उनके परिवारिक मेंबर भी मौजूद थे। उन्होंने अनाज मंडी में पंजाब पुलिस की टुकड़ी से गार्ड आफ आनर लिया। चन्नी ने मीडिया के रू-ब-रू होते हुए पंजाबी में कहा कि मेरा भांडा (बर्तन) इन्ना वड्डा नीं जिन्नी चीज मैंनू मिल गई। चन्नी ने कहा कि सीएम का सम्मान इलाके के लोगों को मिला है, जिनके पैर धो धोकर भी पीयें, तो वह भी कम हैं। इसके उपरांत बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र निवासियों को संबोधित करते चन्नी ने कहा कि अंतिम चरण पर पहुंच चुके एतिहासिक प्रोजैक्ट थीम पार्क दास्तान ए शहीदां का उद्घाटन छह नवंबर को कर समूह संगत को समर्पित कर दिया जाएगा। शहीदों की पवित्र धरती चमकौर साहिब के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये अन्य मंजूर किए जा रहे हैं। उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल का विशेष धन्यवाद करते कहा कि उन्होंने चमकौर साहिब के विकास के लिए दिल खोल कर फंड जारी किए हैं। चन्नी ने किसानी आंदोलन के संबंध में कहा कि जिस जगह दिल्ली में किसान आंदोलन चल रहा है, वह पवित्र स्थान बन चुका है। वह जल्द ही वहां अपने साथियों को साथ लेकर माथा टेकने जाएंगे। वह किसान आंदोलन की पूरी तरह हिमायत करते हैं और पंजाब सरकार इन कानूनों के पूरी तरह खिलाफ है। इससे पहले नगर पंचायत चमकौर साहिब के प्रधान शमशेर सिंह भंगू ने मुख्यमंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी का स्वागत करते कहा कि चन्नी की वजह से ही आज चमकौर साहिब का बहुपक्षीय विकास हुआ है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी, जिला पुलिस प्रमुख विवेकशील सोनी, एसडीएम गीतिका सिंह, जिला प्लानिग बोर्ड मोहाली के चेयरमैन विजय कुमार टिकू, एआर राहुल, नगर पंचायत के प्रधान शमशेर सिंह भंगू, मार्केट कमेटी के चेयरमैन करनैल सिंह बजीदपुर, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह भंगू, वाइस चेयरमैन शमशेर सिंह भोजेमाजरा, सीनियर नेता जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां, हरजिदर सिंह मल्ली कतलौर, ज्ञान सिंह बेला, लखविदर सिंह भूरा सरपंच बेला, हरीपाल मोरिडा, बंत सिंह कलारां, रोहित सभ्रवाल, जसवीर सिंह जटाना व सरपंच टहल सिंह लुठेड़ी, वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह लुठेड़ी व जसविदर सिंह पूर्व सरपंच भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी