कामगारों के प्रति हर समय चिंतित रहते थे तरसेम लाल बाली

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के नंगल टाउनशिप डिवीजन में लंबे समय तक सेवाएं प्रदान करने के बाद रिटायर हुए तरसेम लाल बाली (

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:59 PM (IST)
कामगारों के प्रति हर समय चिंतित रहते थे तरसेम लाल बाली
कामगारों के प्रति हर समय चिंतित रहते थे तरसेम लाल बाली

जागरण संवाददाता, नंगल: भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के नंगल टाउनशिप डिवीजन में लंबे समय तक सेवाएं प्रदान करने के बाद रिटायर हुए तरसेम लाल बाली (82) के निधन को लोगों ने अपूर्णीय क्षति बताया। समीपवर्ती हिमाचल के जिला ऊना के गाव जखेड़ा के निवासी तरसेम लाल कर्तव्यनिष्ठा से सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ कामगारों के हित में सहयोग देने के मद्देनजर ट्रेड यूनियन सीटू में महासचिव के तौर पर भी सक्रिय रहते थे। कर्मचारियों के कई जायज मसलों को हल करवाने के साथ-साथ जनहित में अपने कीमती समय को समर्पित करते हुए उन्होंने बेरोजगारी खत्म करने के लिए भी रोजगार के साधन पैदा करने में योगदान दिया। सीटू के स्थानीय कदावर नेता के तौर पर जाने जाते तरसेम लाल बाली अपने पिता स्वर्गीय शकर दास बाली की ओर से दी शिक्षाओं से प्रेरित थे, इसलिए उन्होंने अपने जीवन के हर पल को बेबाक तरीके से बिताते हुए नौकरी में सेवाएं देकर कर्मचारी वर्ग के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे।

धार्मिक प्रवृत्ति होने के कारण उन्होंने निरंकारी मिशन से जुड़कर मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए सहयोग दिया, यही वजह है कि कई गुणों वाली शख्सियत के मालिक तरसेम बाली के निधन को अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। आज उनकी आत्मिक शाति के लिए प्रार्थना सभा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगी। उनके सुपुत्र तिलक राज बाली (अध्यक्ष, बीबीएमबी कर्मचारी संघ, नंगल) उनके सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्धता दोहराएंगे। निधन पर इन्होंने जताया शोक

उधर तरसेम लाल बाली के निधन पर भारतीय मजदूर संघ पंजाब इकाई के अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल, संजीव शर्मा, संजय शर्मा, कर्ण राणा, सुनील यादव, जगमोहन सिह, सोहन लाल पस्सीवाल, मनमोहन त्रिपाठी, महेंद्र पाल, मनोहर राणा, सुखदेव राणा, राकेश पम्मी, गोपाल कृष्ण, नेत्र चौधरी, शक्ति सरन सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इनके अलावा आरएसएस नंगल के शाम सुंदर चक्रवर्ती, सुरेश प्रभाकर, दिनेश शुक्ला, सुरेश खन्ना, संदीप कश्यप, डा. सत्यार्थी शर्मा, ज्ञान चंद, भारत कौशल, विजय शर्मा, विनोद पराशर व राकेश मोहन आहुजा आदि ने दुखी स्वजनों से संवेदना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी