कैबिनेट मंत्री ने पांच गांवों को दी 50-50 लाख की ग्रांट

कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने चुनाव के समय लोगों के साथ किए वादों के अनुसार शहर और गांवों में विकास कार्यो के लिए ग्रांटों की बरसात कर दी है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:50 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने पांच गांवों को दी 50-50 लाख की ग्रांट
कैबिनेट मंत्री ने पांच गांवों को दी 50-50 लाख की ग्रांट

संवाद सूत्र, मोरिडा : कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने चुनाव के समय लोगों के साथ किए वादों के अनुसार शहर और गांवों में विकास कार्यो के लिए ग्रांटों की बरसात कर दी है। ये जानकारी कौंसिल प्रधान बलविदर सिंह बाजवा ने दी। सोमवार को नगर कौंसिल दफ्तर मोरिडा में अलग अलग गांवों के सरपंच पंच और गणमान्यों को संबोधित करते चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा पंजाब में विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी। मोरिडा ब्लाक के दस दस गांवों में विवाह व अन्य समागम के लिए एक कम्यूनिटी सेंटर खोला जाएगा जिसकी शुरूआत मोरिडा से की गई। मोरिडा शहर अंदर गंदे पानी की समस्या को हल करने के लिए सरकार तत्पर है और बहुत जल्द 26 करोड़ की ग्रांट पास करवा ली जाएगी। रेलवे अंरब्रिज के निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह की तरफ से बीते दिनों चमकौर साहिब में मोरिडा रेलवे अंडरब्रिज का नींव पत्थर रख दिया गया है जिसका काम एक माह तक शुरू हो जाएगा। पंजाब सरकार की तरफ से टैंडर लगा दिया गया है जबकि केंद्र सरकार टैंडर पास करने की तैयारियां कर रही है। गांवों दी ग्रांटें

इस मौके गांव देह कलां को 50 लाख, खाबड़ा 50 लाख, सिंह 50 लाख, गग्गू 50 लाख और बडवाली को 50 लाख की ग्रांट देने का ऐलान करके 25-25 लाख के चैक भेंट किए। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर का धन्यवाद करते इलाका निवासियों को भरोसा दिया कि कैप्टन सरकार की तरफ से किया गया एक एक वायदा पूरा किया जाएगा। इस मौके कांग्रेस कमेटी जिला रूपनगर के पूर्व प्रधान व महासचिव पंजाब विजय शर्मा टिकू, सचिव कशमीर सिंह, हरपाल सिंह, सरपंच बंत सिंह, कांग्रेसी नेता सुरिदर कुमार बिल्ला, कौंसिल उपप्रधान महिदर सिंह ढिल्लों, पार्षद राजेस कुमार, हरीपाल, भगवानदास, समिति मैंबर सुरजीत सिंह और रामपाल थम्मण सहित सरपंच, पंच आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी