चंडीगढ़ से नयना देवी के लिए सीटीयू की बस शुरू

सीटीयू की बस सेवा माता श्री नयना देवी जी के लिए शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:11 PM (IST)
चंडीगढ़ से नयना देवी के लिए सीटीयू की बस शुरू
चंडीगढ़ से नयना देवी के लिए सीटीयू की बस शुरू

जागरण संवाददाता, नंगल: सीटीयू की बस सेवा माता श्री नयना देवी जी के लिए शुरू हो गई है। इससे नयना देवी के दर्शनों के लिए आने वाले चंडीगढ़ के श्रद्धालुओं के साथ ही पीजीआइ में इलाज करवा रहे मरीजों को भी लाभ मिलेगा। बता दें कि सीटीयू के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता कुछ दिन पूर्व माता श्री नयना देवी के दर्शनों के लिए आए थे। इस दौरान माता नयना देवी के पुजारियों ने उनसे चंडीगढ़ से नयना देवी के लिए बस चलाने का आग्रह किया था। इसके बाद उन्होंने तुरंत सीटीयू के जीएम अमित कुमार को रूट चलाने को कहा। बस चंडीगढ़ से सुबह 6.50 पर चलेगी तथा नयना देवी में 10 बजे पहुंचेगी। इस बीच पंजाब के आनंदपुर साहिब में बस कुछ समय के लिए रुकेगी तथा 9.15 पर बस आनंदपुर साहिब से माता नयना देवी के लिए चलेगी। नयना देवी से वापस चंडीगढ़ के लिए सुबह 11.30 बजे से 11.50 के बीच नान स्टाप चंडीगढ़ तक चलेगी। नयना देवी इलाके के नागरिकों में सीता राम, उमेश कुमार, ज्ञान चंद, राकेश कुमार, तरुनेश कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, सुरेश कुमार, कैलाश कुमार, रोबिन, मनीष कुमार आदि ने सीटीयू के जीएम अमित कुमार का इसके लिए आभार व्यक्त कहा कि शाम को भी चंडीगढ़ से नयना देवी तक बस सेवा शुरू की जाए।

chat bot
आपका साथी