भाजपा ने शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिन मनाया

रूपनगर में भाजपा मंडल की टीम ने भगत सिंह का 114वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:51 PM (IST)
भाजपा ने शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिन मनाया
भाजपा ने शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिन मनाया

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर में भाजपा मंडल की टीम ने भगत सिंह का 114वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आइटी प्रकोष्ठ रूपनगर के सह-संयोजक करण कौशल ने की। आयोजन में पंजाब के सह संयोजक प्रतीक सिंह अहलूवालिया ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके आहलूवालिया ने तिरंगा यात्रा शुरू कर बेला चौक में जाकर वहां स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके प्रतीक अहलूवालिया ने युवाओं को शहीद भगत सिंह की सोच पर पहरा देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस दौरान भाजपा के नंद किशोर सहित भटनागर, सविता मोदी, नीरज, सुनीता अग्रवाल, कुलदीप कौर सैनी, सोनिया शर्मा, शाम सुंदर पराशर, नितिन बाली, विपन शर्मा, रोहित सुल्तान, अभिषेक अग्निहोत्री आदि विशेष रूप से हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी