केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : डा. परमिदर

आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा वर्कर्स की भनुपली में हुई बैठक में विधानसभा इंचार्ज डा. परविदर शर्मा ने कहा कि सभी वर्कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचा कर लोगों को जागरूक करें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 05:49 PM (IST)
केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : डा. परमिदर
केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : डा. परमिदर

जागरण संवाददाता, नंगल: आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा वर्कर्स की भनुपली में हुई बैठक में विधानसभा इंचार्ज डा. परविदर शर्मा ने कहा कि सभी वर्कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचा कर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बिगुल फूंक दिया है। इसके मद्देनजर ही बैठक करके वर्कर्स से यह आह्वान किया गया है कि सभी मोदी सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं, ताकि पंजाब में जरूरी विकास प्रोजेक्ट शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में विस क्षेत्र आनंदपुर साहिब की जनता परेशान है। चुनाव आचार संहिता लगते ही अनेक लोग भाजपा से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिना दूल्हे की बरात की तरह है। विगत चुनाव में श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में आप का कोई असर नहीं दिखा था। 2022 के चुनाव में भी आप कोई असर नहीं दिख सकेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान जितेंद्र सिंह अठवाल, नंगल मंडल के अध्यक्ष राजेश चौधरी, भनुपली मंडल प्रधान डा. दिनेश जोशी आदि ने भी संबोधित करते हुए मोदी सरकार की नीतियों को देश के हित में बताया। बैठक में अन्य मंडलों तथा मोर्चा के अध्यक्षों के साथ पार्टी के सीनियर लीडर चंद्र कुमार बजाज, भाजपा इंटेलेक्चुअल सेल के प्रांतीय पदाधिकारी एडवोकेट राकेश मार्कन, कंवर पोसवाल, विरेंद्र विक्की, रंजीत सिंह लक्की, मनोहर लाल खेमेड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान अलका ऐरी, बलजिदर पाल सोनी आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी