जेपी नड्डा ने परिवार समेत माता श्री नयना देवी दरबार में नवाया शीश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता श्री नयना देवी के दरबार में पारिवारिक सदस्यों समेत माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 01:01 AM (IST)
जेपी नड्डा ने परिवार समेत माता श्री नयना देवी दरबार में नवाया शीश
जेपी नड्डा ने परिवार समेत माता श्री नयना देवी दरबार में नवाया शीश

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता श्री नयना देवी के दरबार में पारिवारिक सदस्यों समेत माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालने के बाद कन्या पूजा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज उनका हिमाचल प्रदेश दौरों का अंतिम दिन था। क्योंकि वह दो दिन के बिलासपुर दौरे पर आए हुए थे। जेपी नड्डा को जब भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली है या उन्होंने कोई जीत दर्ज की है तो वह हमेशा माता श्री नयना देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। श्री नयना देवी पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं और स्थानीय लोगों ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। मंदिर प्रशासन की तरफ से डीसी बिलासपुर रोहित जमवाल और मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने उनको माता की फोटो और चुनरी भेंट की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा ने बताया कि उन्होंने माता रानी के चरणों में अरदास की थी कि वह उनको शक्ति प्रदान करें। ताकि वह पूरी ताकत के साथ देश और समाज की सेवा कर सकें और भाजपा पार्टी को बुलंदियों तक ले जा सके।

पंजाब भाजपा सचिव अरविद मित्तल ने किया भव्य स्वागत

आनंदपुर साहिब : आनंदपुर साहिब के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता नयना देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पंजाब भाजपा के प्रदेश सचिव अरविद मित्तल ने स्वागत किया। प्रदेश भाजपा सचिव अरविद मित्तल ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में जहां बिहार चुनाव पर जीत प्राप्त की वहीं पर भाजपा एक मजबूत पार्टी होकर निकली है। इसका श्रेय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएंगे। वह इस अवसर पर आनंदपुर साहिब विधानसभा हलके से भाजपा वर्कर भी उनके साथ थे। जिनमें पूर्व जिला महासचिव रघुकुल भूषण बंटी, महंत लक्ष्मण दास, जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन एडवोकेट निपुण सोनी, पूर्व जिला महासचिव एडवोकेट गगन भारद्वाज, मनीष केयर पाल, बीसी सेल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रतन, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह, पूर्व सरपंच महेश आनंद, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय राणा, पूर्व सरपंच पवन मेहंदली आदि भाजपा वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी