भाजपा ने 21 वार्डो में नियुक्त किए प्रभारी

रूपनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल की अहम बैठक मंडल अध्यक्ष हरमिदर पाल सिंह आहलूवालिया की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 03:46 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 03:46 PM (IST)
भाजपा ने 21 वार्डो में नियुक्त किए प्रभारी
भाजपा ने 21 वार्डो में नियुक्त किए प्रभारी

संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल की अहम बैठक मंडल अध्यक्ष हरमिदर पाल सिंह आहलूवालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा सहित जिलाध्यक्ष जतिदर सिंह अठवाल विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक उपरांत जानकारी देते इकबाल सिंह लालपुरा तथा जतिदर सिंह अठवाल ने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए चुनावी रणनीति तय करने के उद्देश्य से बैठकों का दौर शुरू किया गया है। इस दौरान रूपनगर नगर कौंसिल के सारे 21 वार्डों के लिए भाजपा रूपनगर मंडल के पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ दो जोनल प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। मंडल महासचिव अरजिदर सिंह पाला को वार्ड नंबर एक से वार्ड नंबर 10 तक का जोनल प्रभारी लगाया है, जबकि मंडल महासचिव नंद किशोर भटनागर को वार्ड नंबर 11 से वार्ड नंबर 21 तक का जोनल प्रभारी लगाया गया है। इसके अलावा सचिव विपन शर्मा को वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर दो का प्रभारी, मंडल अध्यक्ष हरमिदर पाल सिंह आहलूवालिया को वार्ड नंबर तीन सहित वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर पांच, वार्ड नंबर 16 तथा वार्ड नंबर 20 का प्रभारी बनाया है। मंडल के उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा को वार्ड नंबर छह व वार्ड नंबर सात का प्रभारी, मंडल उपाध्यक्ष नरेश धवन को वार्ड नंबर आठ व वार्ड नंबर दस का प्रभारी, मंडल उपाध्यक्ष निशा रानी को वार्ड नंबर नौ व वार्ड नंबर 21 का प्रभारी, मंडल सचिव योगेंद्र कुमार को वार्ड नंबर 11 व वार्ड नंबर 12 का प्रभारी, मंडल उपाध्यक्ष राधा रानी को वार्ड नंबर 13 व वार्ड नंबर 15 का प्रभारी जबकि कुलदीप कौर को वार्ड नंबर 17 तथा वार्ड नंबर 19 का प्रभारी तैनात किया गया है। बैठक दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब के साथ-साथ पूरे देश के मौजूदा हालातों पर भी चर्चा कर पार्टी के पदाधिकारियों सहित वर्करों के मनोबल को भी बढ़ाया। बैठक में जिला महासचिव रमन जिदल सहित मंडल महिला मोर्चा रूपनगर की अध्यक्ष सविता मोदी, भाजयुमो रूपनगर मंडल के अध्यक्ष रोहित सुल्तान, रूपनगर मंडल एससी मोर्चा के अध्यक्ष मनोहर, जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष गगन वर्मा, रूपनगर युवा मोर्चा के मंडल महासचिव भरत विग, महासचिव अभिषेक शर्मा तथा भाजपा आइटी प्रकोष्ठ के कोकनवीनर करण कौशल आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी