जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शनिवार को भाजपा ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:05 PM (IST)
जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, नंगल : भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर शनिवार को भाजपा ने उनको श्रद्धांजलि दी है। नंगल के साथ लगते गोहलणी में भाजपा श्री आनंदपुर साहिब के जन प्रतिनिधि डा. परमिदर शर्मा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि उपाध्याय जी ने एकात्म, मानववाद और अंत्योदय जैसे सिद्धांतों को देश के सामने रखा और समाज में अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहुँच कर उसे राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने का विचार भी पंडित उपाध्याय का ही था। डा. शर्मा ने कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी हैं उसके लिए पंडित जी जैसे शख्शियतों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर गोहलणी मंडल अध्यक्ष कंवर पोसवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीवन कुमार, कैप्टन रमेश शर्मा, परमीत बाबी, मोहन लाल चौधरी, नीलू गोहलणी, गुरनाम बैंस, अशोक कौशल, गौरव शर्मा मीडिया इंचार्ज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी