भाजपा ने स्थापना दिवस मनाकर दोहराया एकजुटता बनाए रखने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मंगलवार को भनुपली कस्बे में भनुपली में मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी की अध्यक्षता में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 04:22 PM (IST)
भाजपा ने स्थापना दिवस मनाकर दोहराया एकजुटता बनाए रखने का संकल्प
भाजपा ने स्थापना दिवस मनाकर दोहराया एकजुटता बनाए रखने का संकल्प

जागरण संवाददाता, भनुपली (नंगल): भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मंगलवार को भनुपली कस्बे में भनुपली में मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए भाजपा जनप्रतिनिधि डा. परमिंदर शर्मा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अठवाल, जिला महामंत्री मुकेश नड्डा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल खमेड़ा, प्रतीक अहलूवालिया व पूर्व सरपंच जुगल किशोर सोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके जिला अध्यक्ष अठवाल ने सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा को न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है, बल्कि यह राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति का पर्याय बन चुकी है। सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराकर इस दिवस को गौरवशाली बनाएं। कार्यक्रम में डा. परमिंदर शर्मा ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पार्टी की विधिवत स्थापना मुंबई में हुई थी। पार्टी वर्तमान में राष्ट्र को पुन: अपने स्वर्णिम दौर में ले जाने के लिए निरंतर प्रयत्‍‌नशील है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सर्वश्रेष्ठ बात यह है कि यहा सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत प्रतिभा व लगन से किसी भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें हाईकमान कल्चर नहीं है। यही कारण है कि आज समूचे राष्ट्र में 12 करोड़ से अधिक जमीनी कार्यकर्ता इसकी नींव को मजबूती देने में लगे हुए हैं। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होगा, क्योंकि भाजपा आम जनता तक जन हितेषी और कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता बखूबी निभा रहे हैं। इस मौके पर जय किशन सेंटी, सेठी राम डुकली, पूर्व सरपंच सुमन, चन्नण राम सरपंच, रविंद्र नड्डा, रविंद्र राणा, अशोक गंभीरपुर, महिला मोर्चा की प्रधान बीबी रणजीत कौर, प्रधान वीसी मोर्चा के बलदेव सिंह, युवा मोर्चा के प्रधान सुनील शुक्ला, किसान मोर्चा के प्रधान अश्रि्वनी शुक्ला, महेश शर्मा व धर्मपाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी