गांधी जयंती पर सफाई कर्मचारियों में बांटा सामान

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के पावर विग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्र के प्रति सेवाएं बरकरार रखने का संकल्प दोहराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 04:49 PM (IST)
गांधी जयंती पर सफाई कर्मचारियों में बांटा सामान
गांधी जयंती पर सफाई कर्मचारियों में बांटा सामान

जागरण संवाददाता, नंगल : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के पावर विग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्र के प्रति सेवाएं बरकरार रखने का संकल्प दोहराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपिता को समर्पित जारी स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपनी सेवाओं को कर्तव्यनिष्ठा से जारी रखने का संकल्प दोहराने के मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता (उत्पादन) सर्वजीत सिंह डडवाल ने संदेश दिया कि सभी कर्मचारी स्वच्छता में जरूर सहयोग बरकरार रखें।

इस मौके पर मौजूद आवासीय अभियंता इंजी. प्रवीन धीमान, मनीषा विशिष्ट, शैलेंद्र गुप्ता, विकास कुमार, महेंद्र सिंह, डीपी सोनी आदि ने सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए सामान का वितरण भी किया । कार्यक्रम में आशीष बांभा, जरनैल सिंह, जितेंद्र, दलजीत सिंह, राजीव ,फूल चंद, सरवन सिंह आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में इंजी. देवेंद्र सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। लोगों से सहयोग की अपील करके स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी