खाली मकान अलाट करने की मांग करने का किया स्वागत

बीबीएमबी की भाखड़ा नंगल परियोजना में खाली पड़े मकान पार्ट टाइम कर्मचारियों को अलाट करने के लिए आवाज बुलंद करने वाली भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन का आभार व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:25 PM (IST)
खाली मकान अलाट करने की मांग करने का किया स्वागत
खाली मकान अलाट करने की मांग करने का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, नंगल: बीबीएमबी की भाखड़ा नंगल परियोजना में खाली पड़े मकान पार्ट टाइम कर्मचारियों को अलाट करने के लिए आवाज बुलंद करने वाली भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन का आभार व्यक्त किया है। बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन के सन्नी कुमार, राज कुमार, राम मिलन, सुरेश कुमार, धीरज कुमार, पिटू आदि ने कहा है कि नंगल में बीबीएमबी के सैकड़ों मकान खाली पड़े होने के कारण बर्बाद होकर खंडहर में तबदील होते जा रहे हैं। ऐसे में यदि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड इन मकानों का आबंटन पार्ट टाइम व सफाई कर्मचारियों व अन्यों को अलाट करता है, तो निश्चित रूप से काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। मकानों के आबंटन से करोड़ों की संपत्ति भी बर्बाद होने से बच जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन हमेशा कर्मचारियों की बेहतरी तथा बीबीएमबी की प्रगति के लिए प्रयास करते हुए कड़ी मेहनत कर रहा है। ऐसे में भाखड़ा पावर इंप्लाइज यूनियन ने भी कर्मचारियों के हित में आवाज बुलंद करके उनके संगठन को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बीबीएमबी के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव कर्मचारियों के दयनीय हालातों तथा जमीनी स्तर की वास्तविकता से अवगत होकर जरूर ऐसे फैसले लेंगे जिससे बीबीएमबी के साथ कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।

chat bot
आपका साथी